ना पता लिखा... ना समय...बस निमंत्रण भेज दिया...!

अनोखा आमंत्रण....

Nov 01, 2022 - 23:56
Updated: 4 years ago
0 922

उज्जैन! क्या कभी कोई ऐसा आमंत्रण/निमंत्रण हमारे पाठको ने कभी देखा है।जिस पर ना तो यह लिखा है कि कहां आना है और कब आना है।वह भी मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम के आमंत्रण में।मगर ऐसा मंगलवार को हुआ।जब सोशल मीडिया पर आमंत्रण मिला,तो उसको पढ़कर सभी आश्चर्य में पड़ गए।सभी के दिमाग और फिर जुबान पर यही सवाल आया। ना पता लिखा ...ना समय..बस निमंत्रण भेज दिया...


यह तस्वीर उसी निमंत्रण पत्र की है।जो कि कलेक्टर कार्यालय उज्जैन से जारी हुआ था।स्थापना दिवस समारोह के लिए आमंत्रण था।जो कि सोशल मीडिया पर भेजा गया था।सभी अधिकारी और कर्मचारी को।पीडीएफ फाइल के माध्यम से निमंत्रण था।जब इसको खोला गया तो..ऐसे अनोखे अंदाज वाले निमंत्रण को देखकर सभी के चेहरे पर मुस्कान थी।चुप रहेंगे डॉट कॉम के एक पाठक ने हम तक यह अनोखा आमंत्रण भेज दिया।जिसे पढ़कर हमको हंसी आ गई और खुद को खबर लिखने से नही रोक पाए। अब फैसला हमारे पाठकगण खुद करे ,क्या उन्होंने ऐसा अनोखा आमंत्रण पत्र कभी देखा था?

वापस लौटे...
भले ही कलेक्टर कार्यालय से जारी आमंत्रण/निमंत्रण पत्र में ..ना पता लिखा था और ना समय।मगर फिर भी आज कालिदास अकादमी संकुल में जोरदार भीड़ थी।प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा,मुख्य अतिथि थे।प्रशासन ने एक पत्र अलग से जारी किया था।सभी विभाग प्रमुख को निर्देश थे।कार्यक्रम में शामिल होना सुनिश्चित करें।तभी तो सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।शिक्षा विभाग ने हॉस्टल की छात्राओं को भी बुला लिया था।नतीजा..संकुल हॉल पूरी तरह से भरा गया।जिसके चलते कई कर्मचारी ,जगह नहीं मिलने के कारण वापस लौट गए।जबकि कई कर्मचारी बाहर खड़े रहकर अपना टाइम पास करते नजर आए।

What's Your Reaction?

Like Like 19
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User