सम्मान के बाद शिक्षक गायब... विधार्धियो ने डांस किया..!

शिक्षक दिवस पर....

Sep 06, 2022 - 08:17
Updated: 4 years ago
0 436

उज्जैन।5 सितंबर को शिक्षक दिवस था।खुशी का अवसर था।इसीलिए शिक्षक और छात्र ,दोनो ज्यादा खुश थे।तभी तो आज सम्मान के बाद शिक्षक गायब हो गए।नतीजा छात्रगण और ज्यादा खुश हो गए और डीजे की धुन पर जमकर नाचे..!

गणपति बप्पा उत्सव के दौरान शिक्षक दिवस आया।इस दोहरी खुशी के मौके पर सोमवार को जमकर डांस हुआ।जिस स्कूल में यह डांस हुआ,उसका नाम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर है।जिसका वीडियो बनाकर,हमारे किसी शुभचिंतक ने भेज दिया। वीडियो में छात्र ,मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं।(देखे वीडियो)।


हमारे सूत्रों का कहना है कि इस मस्ती के दौरान,अधिकांश शिक्षक  उस जगह मौजूद नहीं थे।जिसका फायदा उठाकर बहुत देर तक स्कूल में डांस होता रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User