कलेक्टर ने महाकाल मंदिर प्रशासक को नोटिस थमाया
Breaking News
उज्जैन।विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में आर्थिक अनियमितता का मामला सामने आया है।मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने इस मामले में प्रशासक को नोटिस थमाया था।3 दिन में जवाब देना था।प्रशासक ने अपना जबाव दे दिया है।
मामला मंदिर में निर्माण कार्य कराने से जुड़ा है।प्रशासक गणेश धाकड़ ने नियम विरुद्ध 3 कमरों का निर्माण करवा दिया था।जिसमे निर्माण नियमो की अनदेखी की गई।दानदाताओ के दान का दुरुपयोग किया गया।क्योकि बाद में इन कमरों को तुड़वा दिया।ऐसा सूत्रो का कहना है।यह कदम तब उठाया ,जब मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज सिंह ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया।सूत्रों का कहना है कि करीब 5 लाख की राशि का दुरुपयोग है।

इनका कहना है निर्माण कार्य के नियमों की अनदेखी करने पर नोटिस दिया था।जवाब मिल गया है।आगे नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी |

मंदिर की राशि का उपयोग नही किया है।इंदौर के दानदाता राहुल अरोडा ने कक्ष निर्माण की अनुमति मांगी थी।जो उनको दी गई थी।मगर उन्होंने ड्राइंग डिजाइन के विपरीत पोर्टेबल कक्ष बनाये।जो गलत थे।तो उनको तत्काल हटवा दिया। कलेक्टर ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था।जो दे दिया गया है।कोई आर्थिक अनियमितता नही हुई है।मंदिर का कोई पैसा नहीं लगा है।
गणेश धाकड़ मंदिर प्रशासक
What's Your Reaction?
Like
48
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)