ब्रेकिंग न्यूज : होटल सोलेटियर पर NGT की नजर, जांच टीम पहुंची ...!

Aug 16, 2023 - 10:39
Updated: 3 years ago
0 789

उज्जैन। महाकाल लोक को जाते-आते वक्त राइट साइड पर एक होटल नजर आती है। वैसे इस मार्ग पर अनेक होटले हैं। लेकिन यह मामला सोलेटियर होटल का है। जिस पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की नजरे इनायत हो गई है। तभी तो जांच के आदेश दिये है। जांच भी कलेक्टर की मौजूदगी में होगी। जांच करने बाहर से टीम आई है।

होटल सोलेटियर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में बनी है या नही? इसका फैसला आज हुई जांच के बाद होगा। फैसला कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम की मौजूदगी में हुई नपती के बाद होगा। एनजीटी ने आदेश दिया है। कलेक्टर खुद मौजूद रहकर नपती कराये, उनके किसी प्रतिनिधि को नहीं भेजा जाये। एनजीटी के इस आदेश के बाद आज कलेक्टर व टीम होटल सोलेटियर के बैक साइड पहुंची थी। जहां कलेक्टर ने अपनी मौजूदगी में नपती करवाई।

200 मीटर ...

अंदरखाने की खबर है। टीम इस बात की जांच करने आई थी कि ... होटल  सोलेटियर शिप्रा नदी से 200 मीटर की दूरी पर बना है या इसके अंदर? इसी सच की जांच एनजीटी द्वारा करवाई जा रही है। भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि ... अगर होटल 200 मीटर की परिधि में पाई गई, तो उस पर निकट भविष्य में बुलडोजर चलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

जमीन तलाशों ...

विदित रहे कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नागदा को जिला बनाने की घोषणा कर गये थे। इस मामले को लेकर चल रही कवायद में अब जमीन तलाशने का काम शुरू हो गया है। अंदरखाने की खबर है कि ... राजधानी से निर्देश मिले है कि नये जिले में प्रशासनिक संकुल बनाने के लिए जमीन तलाश की जाये। मुख्य सचिव इकबालसिंह बैस ने इस मामले को लेकर बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने जमीन तलाशने के निर्देश दिये है। यहां यह लिखना जरूरी है कि ... नागदा को जिला बनाने को लेकर खाचरौद तहसील में काफी विरोध है। किन्तु इसके बाद भी यह तय माना जा रहा है। नये नागदा जिले में खाचरौद सहित ताल और आलोट शामिल होंगे। किन्तु महिदपुर तहसील पूर्ववत उज्जैन जिले में शामिल रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User