2 करोड़ 19 लाख का जुर्माना लगाया ...!
कलेक्टर ने सख्त रूख अपनाया
उज्जैन। मनरेगा की आड़ में हुए अवैध उत्खनन कांड में आखिरकार फैसला हो गया है। कलेक्टर ने खबर प्रकाशित होते ही वादा किया था। हम चुप रहेंगे डॉट कॉम से। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। जांच में अवैध उत्खनन पाया गया। नतीजा ... प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा की अनुशंसा पर सरपंच व सचिव पर 2 करोड़ 19 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने साबित कर दिया है। वह गलत काम करने वाले को छोड़ते नहीं है। खासकर... शासकीय योजना की आड़ लेकर अपनी जेब गर्म करने वालो को। तभी तो उनके निर्देश पर ग्राम पंचायत निनौरा में हुए अवैध उत्खनन की जांच हुई थी। तहसीलदार पूनम तोमर, खनिज अधिकारी संजय सोलंकी व टीम द्वारा। मनरेगा की आड़ में अवैध उत्खन्न किया गया था। शासकीय भूमि सर्वे क्र. 529 रकबा 0.64 हे. भूमि पर। जिसको लेकर गत 25 अप्रैल 2023 को ... सरकारी जमीन पर खुदाई: राजस्व की कैसे होगी भरपाई... शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल एक्शन लिया था। एसडीएम ग्रामीण राकेश शर्मा को जांच के निर्देश दिये थे। एसडीएम ने जांच करके प्रतिवेदन प्रभारी खनिज अधिकारी धीरेन्द्र पाराशर को भेज दिया था। प्रतिवेदन में सरपंच व सचिव को दोषी पाया गया।

सरपंच

सचिव
दोषी ...
अवैध उत्खनन कांड में निनौरा ग्राम पंचायत की सरपंच पूजा जायसवाल व सचिव शेरअली दोषी पाये गये है। दोनों पर 14642 घनमीटर अवैध उत्खनन पर 1 करोड़ 9 लाख 81 हजार 500 रूपये का 15 गुना जुर्माना 2 करोड़ 19 लाख 63 हजार अधिरोपित किया गया है। प्रभारी खनिज अधिकारी धीरेन्द्र पाराशर ने अपर कलेक्टर राजस्व मृणाल मीना को प्रकरण बनाकर भेज दिया है।

मृणाल मीना
प्रकरण दर्ज ...
प्रभारी खनिज अधिकारी के प्रतिवेदन पर अपर कलेक्टर मृणाल मीना ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण चलेगा। अवैध उत्खनन का उल्लघंन प्रमाणित होने पर सरपंच व सचिव से 2 करोड़ 19 लाख 63 हजार की राशि वसूल की जायेगी।
What's Your Reaction?
Like
23
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)