लोकायुक्त ने भेजा नोटिस, मंदिर प्रशासक तलब ...!

Apr 21, 2023 - 01:36
Updated: 4 years ago
0 639

उज्जैन। महाकाल लोक लोकापर्ण के बाद जितनी प्रसिद्धि उज्जैन के मिली है। उसके पीछे-पीछे बदनामी भी चल रही है। एक के बाद एक लोकायुक्त भोपाल को शिकायते हो रही है। अभी-अभी मंदिर की सुरक्षा निविदा और क्यूआर कोड को लेकर शिकायत हुई थी। जिसकी जांच अभी चल ही रही है। इस बीच कलेक्टर और मंदिर प्रशासक को एक नोटिस तामील हो गया है। जिसमें मंदिर प्रशासक को भोपाल तलब किया गया है। नोटिस ... दान की राशि के दुरूपयोग से जुड़ा है।

मंदिर प्रशासक संदीप सोनी को आज एक नोटिस तामील हुआ है। राजधानी स्थित लोकायुक्त मुख्यालय से यह नोटिस जारी हुआ है। भरोसेमंद सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। नोटिस में आगामी 24 अप्रैल के दिन मंदिर प्रशासक को मुख्यालय तलब किया गया है। इस नोटिस के बाद मंदिर के गलियारों में तरह-तरह की चर्चा सुनाई दे रही है। अलग-अलग कयास लगाये जा रहे है। कोई क्रिस्टल सुरक्षा एजेंसी की निविदा का जिक्र कर रहा है तो कोई क्यूआर कोड की तरफ इशारा कर रहा है। लेकिन असली मामला ... दान की राशि के दुरूपयोग से जुड़ा है।

दुरूपयोग ...

अतिविश्वसनीय सूत्र संकेत दे रहे है। नोटिस का यह मामला करीब 1 करोड़ की राशि से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का तो यही आरोप है। सूत्र पुष्टि कर रहे है। कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम और मंदिर प्रशासक संदीप सोनी को नोटिस मिल चुका है। नोटिस में यह उल्लेख है कि ... 1 वर्ष में मंदिर को मिली दान राशि और उसके उपयोग की नियमावली लेकर हाजिर हो। इधर राजधानी से खबर है कि शिकायतकर्ता ने महाकाल लोक के लोकापर्ण कार्यक्रम में गायक कैलाश खेर के कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाये है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है। गायक को जो भुगतान किया गया। वह दान राशि का दुरूपयोग है। कार्यक्रम मप्र शासन का था। इसलिए भुगतान शासन द्वारा किया जाना था। लेकिन गायक को दान राशि से भुगतान किया गया। इसी कारण से लोकायुक्त भोपाल ने नोटिस जारी करके ... दान राशि का हिसाब व नियमावली तलब की है।

स्वीकृति ली ...

विदित रहे कि ... लोकापर्ण के समय तत्कालीन कलेक्टर आशीषसिंह ने भुगतान से पहले मप्र शासन को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा था। गायक कैलाश खेर को 1 करोड का भुगतान मंदिर की दान राशि से किया गया। लेकिन यह भुगतान तभी किया गया, जब मप्र शासन द्वारा इसकी अनुमति दी गई।

इनका कहना है ...

नोटिस मिला है। 24 अप्रैल को जवाब पेश किया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 19
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (1)

User
Uditya Singh Sengar
Uditya Singh Sengar 4 years ago
गायक कैलाश खेर को एक करोड़ की राशि दान राशि से दे सकते है लेकिन मिल मजदूरों को इतने सालों में फूटी कोड़ी भी नसीब नहीं होती है! महाकाल मंदिर और महाकाल लोक दोनों ही कमाई का अड्डा बन रहे है इस पर नियंत्रण करने की जरूरत है।