साउंड सिस्टम ने कार्यक्रम बिगाडा: मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को देखा ...!   

Dec 26, 2023 - 01:30
Updated: 3 years ago
0 897

उज्जैन।  प्रदेश के मुख्यमंत्री सोमवार को इंदौर में थे। हुकुमचंद मिल श्रमिकों के भुगतान राशि कार्यक्रम में। जहां पर गरिमामय कार्यक्रम में साउंड सिस्टम ने इंदौर की शान पर बट्टा लगा दिया। तभी तो मंच से ही साउंड खराब होने की शिकायत हुई। नतीजा ... मुख्यमंत्री ने कलेक्टर की तरफ देखा। जिसके बाद कलेक्टर इंदौर तत्काल साउंड सिस्टम व्यवस्था सुधारने की कोशिश करते नजर आये।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार के पहले इंदौर में थे। कनकेश्वरी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जुड़े थे। इसी कार्यक्रम में साउंड सिस्टम बेहद खराब रहा। तभी तो विधायक कैलाश विजयवर्गीय (अब मंत्री) ने मंच से ही बोल दिया। साउंड सिस्टम इको कर रहा है। इसे सुधारे।

नजरे ...

माइक से आ रही इको की आवाज ने विधायक कैलाश विजयवर्गीय को यह कहने पर मजबूर कर दिया था। साउंड सिस्टम सुधारे। जिसे सुनकर मुख्यमंत्री की नजरें तत्काल इंदौर कलेक्टर टी.इलैया राजा की तरफ इनायत हो गई। सूत्रों का कहना है कि ... कलेक्टर तत्काल व्यवस्था को सुधारने के लिए मंच के पीछे की तरफ गये। कुछ निर्देश दिये। तब जाकर साउंड सिस्टम कुछ देर के लिए सुधरा। लेकिन थोडी देर बाद वही इको साउंड शुरू हो गया। सूत्रों का कहना है। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान भी साउंड सिस्टम बेहतर नहीं हो पाया था। विदित रहे कि यह व्यवस्था माध्यम द्वारा की गई थी।

कुप्रबंधन ...

हर कार्यक्रम के लिए इंदौर प्रबंधन में माहिर माना जाता है। लेकिन सोमवार के कार्यक्रम में कुप्रबंधन नजर आया। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के हाथों चेक वितरण होने थे। किन्तु इंदौर जिला प्रशासन कुप्रबंधन का शिकार हो गया। किसी भी हितग्राही को चेक, मुख्यमंत्री के हाथों वितरित नहीं हो पाया। जिसको लेकर इंदौर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है। साउंड सिस्टम कैसा रहा। देखें वीडियों

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User