तालाब से निकली मुरम को बेचा...जांच दल पहुंचा..!

May 05, 2023 - 02:04
0 410

उज्जैन।कलेक्टर उज्जैन को शिकायत मिली।मनरेगा के नाम पर खोदे गए तालाब की मुरम बेचने की।कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को जांच के आदेश दिए।नतीजा आज गुरुवार को 5 सदस्यीय दल ने निनोरा जाकर जांच की।इधर जनपद सीईओ को मिले नोटिस का जवाब शाम 7 बजे तक एसडीएम ग्रामीण को नही मिला था।जबकि जनपद सीईओ ने बताया था कि नोटिस का जवाब बुधवार तक पहुंच जाएगा।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के आदेश पर जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे ने 5 सदस्यीय दल गठित किया था।जिसके मुखिया अतिरिक्त सीईओ एम एल टांक थे।यह दल आज अवैध उत्खनन स्थल पर गया था। दल को निर्देश थे कि तत्काल जांच करके प्रतिवेदन पेश करे।जिला पंचायत सीईओ ने जो आदेश निकाला,उसमे स्पष्ट है कि तालाब की मिट्टी खोदकर ,पेट्रोल पंप के लिए बेची गई हैं।इसकी जांच करके प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।

नही मिला जबाव..
इधर जनपद सीईओ हेमलता मंडलोई को एसडीएम राकेश शर्मा ने नोटिस जारी किया था।सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन को लेकर।इस नोटिस को जारी किए 1 सप्ताह हो गया है।जिसका जवाब तत्काल देना था।मगर आज गुरुवार की शाम तक एसडीएम के पास कोई जवाब नही आया था।जिसकी पुष्टि एसडीएम ने भी की है।

ऑफिस में है..
विदित रहे कि अवैध उत्खनन को लेकर जनपद सीईओ ने भी सरपंच और सचिव को नोटिस जारी किया था।जिसका जवाब आज जनपद सीईओ हेमलता मंडलोई को मिल गया है।उन्होंने फोन पर इसकी पुष्टि की है।मगर जवाब क्या आया?इसको लेकर उनका कहना था कि..ऑफिस पहुंच कर बताती हूं।मगर फिर उन्होंने रात 9 बजे बताया कि..जवाब ऑफिस में है।क्या जवाब दिया,उनको नही पता है।

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User