मकान तोड़ा- दुकान छोड़ी- कार्रवाई रही अधूरी ... ! 

Oct 05, 2023 - 00:30
Updated: 3 years ago
0 442

उज्जैन। तो आखिरकार बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। दुष्कर्म कांड के आरोपी के घर पर। इसके लिए प्रशासन को बहुत-बहुत बधाई। लेकिन बुलडोजर चलने के बाद एक नया खुलासा हुआ है। जिससे प्रशासन अनभिज्ञ है। तभी तो यह चर्चा सुनाई दे रही है। मकान तोड़ा- दुकान छोड़ी- कार्रवाई रही अधूरी ... !

कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के निर्देश पर आखिरकार बुलडोजर चल ही गया। नगर निगम आयुक्त रोशनसिंह ने अपनी टीम को बुधवार दोपहर 4 बजे भेज दिया। आरोपी भरत सोनी के मकान को तोडऩे। इसके पहले आरोपी के घर में स्थित मूर्तियों को विधिवत पूजा करके हटाया गया। जिसके बाद बुलडोजर चला। चंद मिनटों में टीन शेड का घर धराशायी हो गया। जिसके साथ 1 सप्ताह से चल रहा यह मुद्दा अब खत्म हो गया।

जानकारी नहीं ...

बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने केवल सरकारी जमीन पर मकान ही नहीं बनाया था। बल्कि उसने चार्टर बस स्टेंड के सामने एक अवैध दुकान भी स्थापित कर रखी है। जिसकी जानकारी प्रशासन को नहीं है। चुप रहेंगे डाट-कॉम के भरोसेमंद सूत्रों का दावा है। चार्टर बस स्टेंड के सामने जय महाकालेश्वर रेस्टोरेंट के नाम से दुकान स्थित है। जो कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है। इस दुकान में आज भी सामान रखा है। (देखे तस्वीर) बस दुकान पर लगा होर्डिंग निकालकर रख दिया गया है। इस दुकान जानकारी किसी को भी नहीं है। लेकिन यह सच है कि दुकान पर रात में आरोपी भरत सोनी कई दफा बैठता था। यह जानकारी प्रशासन को भी नहीं थी। इसलिए आज इस दुकान पर बुलडोजर चलने से बच गया है। सूत्र का कहना है कि ... घटना के बाद से ही दुकान बंद है। इसके अलावा आरोपी के पास 2 ई- रिक्शा होने की भी चर्चा सुनाई दे रही है।

फैसला ...

दुष्कर्म के आरोपी भरत सोनी के मकान को तोडऩे का मसला 4 दिन से आजकल-आजकल में टल रहा था। चुप रहेंगे डाट-कॉम ने बुधवार की सुबह खबर लिखी थी। आजकल ना जाने किस कश्मकश में हैं मुंसिफ ... शीर्षक से। जिसके बाद प्रशासन एक्टिव हो गया। नगर निगम आयुक्त रोशनसिंह और कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के बीच चर्चा हुई। फैसला लिया गया। आज ही मकान तोड़ा जायेगा। जिसके बाद बुलडोजर चल गया। (देखे वीडियो)

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User