फीता काटा साथ में:लेकिन होर्डिंग्स से गायब...!

भाजपा में चर्चा...

Aug 08, 2022 - 23:07
Updated: 4 years ago
0 878

उज्जैन।महापौर मुकेश टटवाल द्वारा लगाया गया एक होर्डिंग सोमवार को चर्चा का विषय बन गया।कारण ...इस होर्डिंग में उच्च शिक्षा मंत्री और उत्तर विधायक दोनो की तस्वीर गायब थी।जबकि इन दोनो के साथ ही मिलकर महापौर ने फीता काटा था।जिसके चलते भाजपाई यह चर्चा करने में पीछे नहीं रहे कि महापौर ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

महापौर को पदभार संभाले ज्यादा दिन नही हुए हैं।मुहावरे की भाषा में जुम्मा जुम्मा 8 दिन।लेकिन उनके तेवर नजर आने लगे हैं।जिसके पीछे कारण,सोमवार को टावर चौक पर लगा एक होर्डिंग रहा।जिसे देखकर भाजपाई यह कहने में नही चुके कि...जिनके साथ फीता काटा,उन्ही की तस्वीर अपने होर्डिंग से गायब कर दी।
विदित रहे कि सोमवार की सुबह टावर चौक पर रात्रिकालीन सफाई हेतू स्वीपिंग मशीन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया था।जिसके मुख्य अतिथि अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य थे।इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव,उत्तर विधायक पारस जैन,महापौर,निगम सभापति कलावती यादव,पार्षदगण सहित अपर आयुक्त आदित्य नागर भी मौजूद थे।


तेवर...
जिस वक्त लोकार्पण समारोह चल रहा था।तभी भाजपा नेताओं की निगाह एक होर्डिंग पर गई।(देखे फोटो) ।इस होर्डिंग को देखकर भाजपाइयों में चर्चा शुरू हो गई।क्योंकि होर्डिंग में महापौर ने केवल अपने नेता लालसिंह आर्य और अपनी तस्वीर लगा रखी थी।हालाकि प्रधानमंत्री,राष्ट्रीय अध्यक्ष,मुख्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष की भी तस्वीर थी।लेकिन जिनके साथ फीता काटा,उच्च शिक्षा मंत्री,उत्तर विधायक और निगम सभापति की तस्वीर गायब थी।यही कारण रहा कि सोमवार को इस होर्डिंग की चर्चा भाजपा में खूब रही।

हर घर  तिरंगा फहराना है। अभियान को सफल बनाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User