इधर निलंबन हुआ उधर बहाली की तैयारी...?

मंदिर में चर्चा....

Aug 09, 2022 - 23:22
0 875

उज्जैन! महाकाल मंदिर में एक नया इतिहास रचा जा रहा हैं।आजतक कभी ऐसा देखा या सुना नही है।किसी कर्मचारी को निलंबित किया किया जाए।ऑर्डर भी निकाल दिया।मगर उसके बाद से ही निलंबित कर्मचारियों की बहाली की भी तैयारी हो जाए।जिसके चलते मंदिर के गलियारों में यह चर्चा आम है कि...इधर निलंबन हुआ...उधर बहाली की तैयारी...?

मंदिर के नंदी हाल निरीक्षक विजय सिंह डोडिया और मंदिर सत्कार शाखा के कर्मचारी घनश्याम हाड़ा को आज निलंबित कर दिया गया है।यह कार्यवाही मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने की है।आदेश क्रमांक 2702 के तहत।8 अगस्त की दोपहर बाद हुए फोटो वायरल को लेकर।सूत्रों का कहना है कि सोमवार को सवारी के बाद की घटना है।जिसका फोटो वायरल हुआ।ऑर्डर में साफ साफ लिखा है कि...फोटो वायरल होने से मंदिर की प्रतिष्ठा का अल्पीकरण और छवि धूमिल हुई हैं।सीसीटीवी फुटेज में भी दोनो कर्मचारी की संलिप्तता जाहिर हो रही हैं।इसलिए मंदिर अधिनियम की धारा 18/2 के तहत दोनो को निलंबित किया जाता हैं।

इस फोटो पर विवाद?
मंदिर के गलियारों में चर्चा सुनाई दे रही हैं कि इंदौर विधायक रमेश मेंदोला सोमवार को दर्शन करने आए थे।सवारी निकल जाने के बाद करीब 4.25 पर उन्होंने दर्शन किए।उनके साथ उज्जैन के भाजपा नेता विनोद गुप्ता लाला भी थे।यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।जिसके बाद मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने मंगलवार को जांच के बाद दोनो कर्मचारियों के निलंबन आदेश जारी कर दिया।

हड़कंप...
मंदिर के सोशल मीडिया ग्रुप पर आदेश जारी होते ही हड़कंप मच गया।मंदिर में चर्चा आम है कि सहायक प्रशासनिक अधिकारी मूलचंद जोनवाल  इस ऑर्डर को हटाने के भी निर्देश दिए।लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।मंदिर में चर्चा फैल गई कि मंदिर प्रशासक श्री धाकड़ ने 2 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

बहाली होगी..?
9 अगस्त को निलंबन और 10 अगस्त को दोनो कर्मचारियों की बहाली हो सकती हैं?मंदिर के गलियारों में यह चर्चा मंगलवार की शाम को सुनाई दी।अब अगर ऐसा होता है तो..मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ के कार्यकाल में नया इतिहास रचा जाएगा?ऐसा पहली दफा होगा कि 24 घंटे के अंदर ही निलंबित कर्मचारियों को बहाल भी कर दिया जाएगा?अब देखना यह है कि मंदिर प्रशासक कब दोनो कर्मचारियों को बहाल करके,नया इतिहास बनाते है?

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User