सरपंच- सचिव का झूठ पकड़ाया :

अवैध उत्खन्न में नया मोड आया ...!

May 12, 2023 - 01:52
Updated: 3 years ago
0 610

उज्जैन।निनौरा ग्राम पंचायत में हुए अवैध उत्खन्न में नया मोड आया है। सरपंच और सचिव का झूठ पकड़ाया है। ग्राम पंचायत से जो जवाब आया है। उसको लेकर जनपद सीईओ ने चुप्पी साध ली है। पिछले 5 दिनों से जनपद सीईओ फोन नहीं उठा रही है और ना ही  वाट्सअप पर लिखे सवाल का जवाब दे रही है। जिसके बाद सूत्र से जानकारी ली गई। फिर चुप रहेंगे डॉट-कॉम उन स्थानों का दौरा किया। जहां मिट्टी डालने का जिक्र पत्र में किया गया है। जिसके बाद यह लिखना जरूरी हो गया है कि सरपंच- सचिव का झूठ पकड़ाया : अवैध उत्खन्न में नया मोड आया ...!

विदित रहे कि गत 2 मई को जनपद पंचायत उज्जैन द्वारा एक नोटिस जारी किया गया था। कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा द्वारा।  सरपंच पूजा जायसवाल और सचिव शेरअली से 2 बिन्दुओं पर जवाब मांगा गया था। 3 दिन में यह जवाब देना था। पहला सवाल... संक्रीर्ण पौंड की खुदाई करते हुए तकनीकी मापदंडों का पालन नहीं किया जाकर, ज्यादा खुदाई की गई। दूसरा सवाल ... इस खुदाई से निकली मिट्टी का उपयोग कहां किया गया। नोटिस में यह स्पष्ट था कि 3 दिन में अगर जवाब नहीं आया तो एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी। नतीजा ... 2 दिन के अंदर ही जवाब जनपद पंचायत को मिल गया था। जनपद सीईओ हेमलता मंडलोई ने फोन पर 5 दिन पहले बताया था। जवाब आ चुका है। अभी मैने नहीं देखा है। देखकर बताऊंगी। उसके बाद जब-जब जनपद सीईओ को फोन लगाया उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उनको वाट्सअप भी संदेश भेजा गया। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। गुरूवार की सुबह जनपद सीईओ से मिलने ऑफिस भी गये थे। मगर वह नहीं मिली।

योग- स्कूल और सड़क ...

हमारे भरोसेमंद सूत्रों का दावा है। सरपंच और सचिव ने 3 स्थान मिट्टी डालने वाले बताये है। जिसमें आनंदमय योग सेंटर, निनौरा का हाईस्कूल और रोड़ पर मिट्टी डालने का उल्लेख किया है। लेकिन किस रोड़ पर मिट्टी डाली। पत्र में इसका खुलासा नहीं किया है। यह जानकारी मिलने के बाद चुप रहेंगे डॉट-कॉम ने इन तीनों स्थानों का दौरा किया। जहां पर यह सच सामने आया। हाईस्कूल निनौरा को छोड़कर बाकी दोनों जगहों पर कोई मिट्टी (मुर्रम) नहीं डाली गई। स्कूल के बाहर भी केवल 2 डंपर मिट्टी डाली गई है। ग्रामवासी दिनेश चौधरी- पप्पू चौधरी- रामचंद्र चौधरी ने भी मिट्टी नहीं डालने की पुष्टि की है। जहां तक रोड़ की बात है तो ... ग्रामवासियों ने 1-1 हजार एकत्रित करके रोड़ पर पत्थर डलवाये है। इस रोड़ पर तालाब से निकली मिट्टी का 1 डंपर भी नहीं डाला गया है। इसी तरह आनंदम योग स्कूल के केयर टेकर बद्री ने भी साफ इंकार कर दिया। उनके यहां कोई मिट्टी नहीं डाली गई है। योग स्कूल पर पूछताछ करने जिला पंचायत सीईओ द्वारा गठित 5 सदस्यीय दल भी जा चुका है। केयर टेकर ने जांच दल को यही बताया कि ... यहां पर किसी प्रकार की कोई भी मिट्टी नहीं डाली गई है। (देखे वीडियो  1)

कहां गई मिट्टी ...

जिला पंचायत का जांच दल उन स्थानों पर जा चुका है। जिसका उल्लेख सरपंच-सचिव ने पत्र में किया था। जांच में क्या निकला, इसका खुलासा अभी नहीं किया है। लेकिन जिस मिट्टी की खोजबीन जांच दल कर रहा है। वह मिट्टी ठीक तालाब के सामने वाली रोड़ पर डाली गई है। जो कि साफ-साफ नजर आती है। हमारे सूत्रों का दावा है कि तालाब में खुदाई रात को जेसीबी से की जाती थी और डंपर में भरकर, रोड़ क्रॉस करके सामने वाले प्लॉट पर डाली गई। यह प्लॉट  गड्ढे में था। लेकिन अब मिट्टी डल चुकी है। साफ-साफ नजर भी आती है। (देखे वीडियो 2 )

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User