भृत्य- लिपिक- प्राध्यापक: सब एक बराबर ...! 

Oct 12, 2023 - 01:47
0 478

 बैठक लेते कलेक्टर व एसपी 

उज्जैन। मीडिया सार्टिफिकेशन एवं मीडिया मॉनिटिरिंग कमेटी (एमसीएमसी) में लगी ड्यूटी आदेश पर सवाल उठ रहे है। सवाल यह है कि समिति में संवर्ग का ध्यान नहीं रखा गया है। तभी तो भृत्य- लिपिक- आपरेटर- सहायक प्राध्यापक... सब एक बराबर की चर्चा सुनाई दे रही है।

निर्वाचन 2023 के लिए स्थापित निगरानी कक्ष एमसीएमसी के लिए ड्यटी आदेश निकल गया है। विभिन्न चैनलों पर चलने वाले समाचारों की निगरानी हेतु यह आदेश निकला है। जिसमें सहायक प्राध्यापकों के साथ-साथ कम्प्यूटर आपरेटर- संविदाकर्मी व भृत्य की भी ड्यूटी लगा दी गई है। तभी तो सहायक प्राध्यापकों के बीच में चर्चा है। भृत्य व सहायक प्राध्यापक सभी एक बराबर है। इनके संवर्ग में कोई अंतर नहीं है। इधर एमसीएमसी में ड्यूटी करने वाले सहायक प्राध्यापकों को पीठासीन अधिकारी भी बनाया गया है। जिसको लेकर सहायक प्राध्यापक वर्ग में आक्रोश है कि ... हमारी 2-2 जगह ड्यूटी लगा दी गई है।

सवाल ...

आदेश क्र. 445 /एमसीएमसी/ वि.स. निर्वाचन 2023 को लेकर सहायक प्राध्यापक सवाल उठा रहे है। अपने संवर्ग का। सवाल यह है कि... अगर एमसीएमसी की निगरानी का काम एक भृत्य कर सकता है, तो फिर हम पीठासीन अधिकारियों की इसमें ड्यूटी लगाने की जरूरत क्या है?

अनुमति ...

मिशन-2023 में सभी पार्टी के स्टार प्रचारक आमसभा के लिए आयेंगे। जो कि उडनखटोले में सवार होकर आयेंगे। लेकिन हेलीकाप्टर की अनुमति जिले से मिलेगी, या फिर विधानसभा क्षेत्र के रिर्टनिंग अफसर देंगे। इसका फैसला खबर लिखने तक नहीं हो पाया था। आज सभी आरओ- एआरओ- तहसीलदार आदि का प्रशिक्षण था। जिसमें यह सवाल भी उठा। आरओ के जहन में यह सवाल है कि ... हेलीकाप्टर की अनुमति कौन देगा? एडीएम कार्यालय या रिर्टनिंग आफिसर?

प्रयोग ...

कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम व पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने आरओ- एआरओ व पुलिस अधिकारियों की बुधवार को बैठक ली थी। जिसमें समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिये गये। जिसके बाद सभी आरओ-एआरओ को इंजीनियरिंग कालेज पहुंचने के निर्देश मिले। जहां उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र कवचे ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ... ई-कार्ट के माध्यम से ईवीएम मशीन लेकर, बसों तक पीठासीन अधिकारी जायेंगे। उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी अधिकारी इस नये प्रयोग को लेकर सवाल उठाने लगे। हालांकि किसी ने भी खुलकर कुछ नहीं कहा। सूत्रों का कहना है कि इस नये प्रयोग को लेकर अधिकारियों में नाराजगी है।

कौन होगा कलेक्टर ....

चुनाव आयोग ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए रतलाम कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को हटा दिया। यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर की गई है। अब रतलाम के नये कलेक्टर संभवत: विवेक क्षोत्रिय या केदारसिंह हो सकते है। ऐसी चर्चा राजधानी के गलियारों में सुनाई दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User