ऊर्जा में 'उजाला' ... मगर वान में 'अंधेरा' ...!

Mar 13, 2024 - 00:30
Updated: 3 years ago
0 427

उज्जैन। ऊपर लगी यह तस्वीर विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन के प्रांगण की है। जहां पर विद्युत कंपनी ने अपने प्रचार हेतु एक मॉडल लगाया है। कंपनी ने साफ-साफ लिखा है। पिछले 9-10 सालों में 1 लाख 90 हजार मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन क्षमता जोड़ी गई है। इस प्रचार मॉडल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर भी लगाई गई है।

अब इस तस्वीर को देखिए। जो कि मंगलवार की शाम को 7 बजे बाद ली गई। संकुल में लगे इस मॉडल में नया ऊर्जावान भारत में ... वान ... शब्द से लाइट गायब है। जो कि हर देखने वाले को आकर्षित कर रही है। ताज्जुब की बात यह है कि संकुल में बैठने वाले सभी अधिकारी इसको देखते हुए गुजरते है। मगर किसी का भी इस पर ध्यान नहीं जाता कि ... वान शब्द अंधेरे में है। उम्मीद है कि कलेक्टर नीरजसिंह इस वान को अंधेरे से निकालेंगे और ऊर्जावान भारत को फिर से जगमगायेंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 22
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User