पद गया मगर,अभी भी जिलाध्यक्ष मानते हैं...!

ऐसा भी होता है..

Aug 14, 2022 - 14:27
Updated: 4 years ago
0 689

उज्जैन!भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार की रात को एक आदेश जारी किया था।जिसमे भाजयुमो के दोनो जिलाध्यक्ष को पद से हटा दिया था।लेकिन ग्रामीण जिलाध्यक्ष आज भी खुद को मुखिया ही मानकर चल रहे है।तभी तो सोशल मीडिया पर शनिवार की रात उन्होंने एक पोस्ट अपलोड की।जिसमे उन्होंने खुद को जिलाध्यक्ष ही बताया।

ऊपर लगी तस्वीर को गौर से देखिए।जो कि शनिवार की रात 8 बजकर 21 मिनिट पर सोशल मीडिया पर अपलोड हुई थी।अंगदान दिवस की यह पोस्ट थी।जो कि पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह जलवा द्वारा पोस्ट की गई।जिसमे उन्होंने शनिवार की रात को भी खुद भाजयुमो जिलाध्यक्ष दर्शाया है।

हटाया...

विदित रहे कि बुधवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का आगमन हुआ था।तब महाकाल मंदिर में जबरन घुसने को लेकर विवाद हो गया था।सोशल मीडिया और मीडिया में वीडियो खूब वायरल हुआ था।जिसके बाद दोनो जिलाध्यक्ष अमय शर्मा (नगर) और कुंवर नरेंद्र सिंह जलवा ( ग्रामीण) सहित बाकी को कारण बताओं नोटिस जारी हुआ था।सभी को भोपाल तलब किया गया था।प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार इस जवाब से संतुष्ट नही हुए।जिसके बाद दोनो जिलाध्यक्ष को हटाने का पत्र जारी हो गया था।मगर शनिवार की रात को ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने पोस्ट अपलोड करी और यही दर्शाया कि...पद गया मगर,अभी भी खुद को जिलाध्यक्ष मानते है..!

सख्ती दिखाई...

इधर बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ता विवाद के बाद आज कलेक्टर आशीष सिंह ने सख्ती दिखाई है।मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ के अपरोक्ष रूप से पर कतर दिए हैं।कलेक्टर ने आज फिर एक आदेश निकाला।जिसमे उन्होंने पुराने आदेश पर सही अमल नहीं होने का जिक्र किया है।आज के आदेश में यह साफ उल्लेखित है कि जो कार्यविभाजन से उसका सख्ती से पालन किया जाए।जिसके चलते सभी स्टेट गेस्ट,वीआईपी आदि के लिए दर्शन व्यवस्था की जिम्मेदारी अब जिला सत्कार शाखा की होगी।विदित रहे कि यही आदेश पहले भी निकला था,मगर मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने इस पर सही तरीके से अमल नहीं किया था।जिसके चलते कलेक्टर को आज फिर आदेश निकालकर सख्ती से पालन के निर्देश देने पड़े है।

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User