मुख्यमंत्री ने पूछा .... इतनी भीड अंदर कैसे आ गई ...!

Sep 19, 2022 - 22:29
0 1.3k

उज्जैन। अगले महीने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के पहले, आज मुख्यमंत्री का आगमन हुआ था। निर्धारित समय से उनका उडन खटोला 50 मिनिट देरी से उतरा। इधर मुख्यमंत्री के आगमन में देरी के चलते हेलीपेड पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता कुछ ज्यादा आ गये। जिसके चलते हेलीकाप्टर से उतरने और स्वागत  के दौरान उन्होंने पूछ लिया। इतनी भीड अंदर कैसे आ गई।   

आमतौर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान हमेशा भीड और भाजपा कार्यकर्ताओं देखकर खुश होते है। लेकिन आज थोड़ा मामला उल्टा था। हेलीकाप्टर से उतरते ही कोई महत्वपूर्ण फोन आ गया। पहले उन्होंने फोन पर बात करी। उसके बाद स्वागत के लिए आगे आये। तभी उन्होंने यह सवाल किया। सवाल एक जनप्रतिनिधि से किया था। ऐसा हमारे सूत्रों का कहना है। जिसके जवाब में जनप्रतिनिधि ने यह बोल दिया कि ... वह खुद अभी बाहर से आये है।

जब ठहाका लगा ...

हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालो में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, निगमसभापति कलावती यादव, जिलाध्यक्ष विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला, अनिल जैन कालूहेडा, विशाल राजोरिया, जगदीश अग्रवाल, ओम जैन सहित आईजी, कलेक्टर, एसपी शामिल थे। इसी स्वागत सत्कार के दौरान मुख्यमंत्री ने मजाक भी कर लिया। जब उनको माला पहनाने महापौर मुकेश टटवाल पहुंचे। महापौर को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ... महाकाल के चरणों में ही बैठ गये थे। मुख्यमंत्री के इस अंदाज पर वहां मौजूद सभी ने जोरदार ठहाका लगाया (देखे वीडियों )।

भाजपा में चर्चा ...

खुशमिजाज और मिलनसार मुख्यमंत्री चौहान का आज नया मिजाज देखकर हेलीपेड पर चर्चा रही। उन भाजपाईयों में जो वहां मौजूद थे। दबी जुबान से भाजपाई यह बोल रहे थे। झाबुआ कांड को लेकर मुख्यमंत्री आज थोड़ा अपसेट थे। इसीलिए उन्होंने हेलीकाप्टर से उतरते ही फोन पर किसी से चर्चा की थी। उसके बाद हेलीपेड पर बने विश्रामगृह में गये। वहां भी उन्होंने अंदर जाकर पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव से दूरभाष पर चर्चा की। ऐसा भाजपाई बोल रहे है। इस चर्चा के बाद मुख्यमंत्री मूर्ति अनावरण करने पहुंचे फिर महाकाल मंदिर।  जहां उन्होंने मंदिर कारीडोर का निरीक्षण किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री का एक वीडियों सामने आ गया। जिसमें उन्होंने झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को निलंबित करने की बात कही। वीडियों आने के बाद तो भाजपाई यह बोलते नजर आये कि ... झाबुआ कांड के चलते ही मुख्यमंत्री नाराज थे।

भोजन होगा ...

शहर के पत्रकारों को मुख्यमंत्री से यह शिकायत आम है कि ... वह जब भी आते है तो मीडिया को ज्यादा समय नहीं देते है। इस बात को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि ... अगली बार मुख्यमंत्री जब भी आयेंगे, उनका पहले पत्रकारों से संवाद होगा और फिर साथ में भोजन करेंगे।  मुख्यमंत्री इस महीने के अंत में एक बार फिर उज्जैन आ सकते है। क्योंकि अगले महीने 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन हो रहा है। इसी के चलते आज मुख्यमंत्री आये थे। प्रधानमंत्री द्वारा महाकाल कारीडोर का लोकापर्ण किया जायेगा। जिसके पहले मीडिया से मुख्यमंत्री संवाद और भोजन करेंगे।

मैं साथ हूं ...

वापसी में मुख्यमंत्री ने आगजनी से प्रभावित हुए परिवार के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने गमगीन परिजनों को भरोसा दिलाया कि ... वह उनके साथ है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वैच्छानुदान से 2-2 लाख रूपये और शासन की तरफ से 2-2 लाख देने का वादा किया। इसके पहले पोहा फैक्ट्री मालिक की तरफ से भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख दिये जा चुके है। विदित रहे कि आगजनी की इस घटना ने 3 महिलाओं की मौत हो गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (1)

User
Sunil mishra
Sunil mishra 4 years ago
Jai ho bhaiya