बाउंड्रीवाल तोड़ी: होटल छोड़ी ... !

Sep 22, 2023 - 02:56
0 536

उज्जैन। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर आज बुलडोजर चल गया। कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम ने यह कदम उठाया। होटल सोलेटियर के पिछले हिस्से पर बुलडोजर चलाया। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि ... केवल बाउंड्रीवाल ही तोड़ी... बाकी होटल पूरी छोड़ी...!

आज तक कभी ना ऐसा नजारा देखा और ना ही सुना। किसी निर्माण को तोडऩे नगर निगम का तोडू दस्ता जाये। उस काम को आधा-अधूरा करके आये। मगर गुरूवार को ऐसा ही हुआ। जब दोपहर 3 बजे बाद होटल सोलेटियर पर बुलडोजर पहुंचा। नदी किनारे यह होटल बना है। जिसे तोडऩे के निर्देश एनजीटी ने दिये है। इसी परिपालन में आज बुलडोजर चलाया गया। किन्तु मात्र बाउंड्रीवाल तोड़कर निर्देश का पालन किया गया। यहां पर यह लिखना जरूरी है कि एनजीटी के निर्देश साफ-साफ है। नदी के 200 मीटर के दायरे में कोई निर्माण नहीं होना चाहिये। इसकी जांच एनजीटी के आदेश पर गत 16 अगस्त 2023 को हुई थी। एनजीटी की टीम विशेष तौर पर आई थी। इसकी नपती करने के लिए। यह नपती कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम की मौजूदगी में हुई थी। नपती के दौरान जलसंसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। जिन्होंने नदी का पाइंट बताया था। जिसके बाद नपती हुई थी और 35 वें दिन बुलडोजर चल गया।

होटल टूटेगी ...

विदित रहे कि गत 16 अगस्त को चुप रहेंगे डॉटकॉम ने खबर ब्रेक की थी। शाम 4 बजकर 55 मिनिट पर। होटल सोलेटियर पर एनजीटी की नजर ... जांच टीम पहुंची ... शीर्षक से। इस मामले में आज बुलडोजर चला। इस दौरान कानून व्यवस्था की दृष्टि से एसडीएम सिटी एलएन गर्ग भी मौजूद थे। इधर भरोसेमंद सूत्रों का कहना है। 200 मीटर की नपती में होटल भी दायरे में आ रही है। सूत्रों ने इशारा दिया है कि ... अगर निष्पक्ष कार्रवाई हुई तो होटल पर भी बुलडोजर चलेगा। (देखे वीडियो)

========    

  

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User