अगर शिकायत पर हटा देते, तो लोकायुक्त से बच जाते...!

Oct 22, 2022 - 22:41
Updated: 4 years ago
0 956

उज्जैन।धनतेरस पर मात्र 3 हजार का धन लेते एक सहायक यंत्री पकड़ा गए।लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव की टीम ने यह कार्यवाही की।लेकिन अगर विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री उस शिकायत पर ठोस कदम उठा लेते,तो आज धन तेरस पर सहायक यंत्री नही पकड़ाते..?

लोकायुक्त ने जिस सहायक यंत्री प्रणेश कुमार को रंगे हाथो पकड़ा।उनको लेकर विद्युत वितरण कंपनी में कार्रवाई के बाद यह चर्चा आम है।कभी न कभी तो यह होना ही था।उनके कई कारनामे कार्यालय के गलियारों में सुनाई देते रहते हैं।भले ही आज सहायक यंत्री प्रणेश कुमार, पकड़ाने के बाद रोती सूरत में नजर आए।लेकिन उनकी कई शिकायते पहले भी हुई है।मगर वरिष्ठ अधिकारी के कमाऊ पूत का उन पर ठप्पा लगा है।इसलिए हमेशा बचते रहे।मगर आज रिश्वत लेने का घड़ा भर गया और लोकायुक्त ने उस घड़े को फोड़ ही दिया।

अनु सूचित मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा चौहान

                    अधीक्षण यंत्री बाबू लाल चौहान
खराब किस्मत...
सहायक यंत्री प्रणेश कुमार की किस्मत ही खराब है।यह चर्चा आज हुई कार्रवाई के बाद सुनाई दी।जिसके पीछे कारण अनु सूचित मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा चौहान की शिकायत है।जो कि इसी महीने की 5 तारीख को हुई थी।जिसमे प्रणेश कुमार की शिकायत  लिखित में की गई थी।अधीक्षण यंत्री बाबू लाल चौहान को हुई शिकायत में,धमकी देकर जबरन वसूली करने का जिक्र था।मगर इस शिकायत पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।नतीजा...धन तेरस के दिन सहायक यंत्री रंगे हाथों पकड़ा गए।तभी तो विभाग में यह चर्चा आम है कि...अगर शिकायत पर हटा देते..तो लोकायुक से बच जाते...!

What's Your Reaction?

Like Like 22
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User