महाकाल की जलाधारी पर अखबार गिरा तो पीएम मोदी को उठाना पड़ा

40 देशों में लाइव देखा लोगों ने

Oct 25, 2022 - 21:27
Updated: 4 years ago
0 884
उज्जैन। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। पूरे देश के साथ दुनिया के 40 देशों ने इस इवेंट को लाइव देखा था। सब महाकाल लोक की भव्यता को निहारने में व्यस्त थे। पीएम मोदी ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में करीब 25 मिनट तक बैठकर पूजा भी की। इस पूजा को भी दुनियाभर में लाइव दिखाया गया। इसी पूजा में एक घटना ऐसी भी घटी जिस पर अभी तक किसी जिम्मेदार की नजर ही नहीं गई। लेकिन, हम चुप रहेंगे डॉट कॉम ने इस गलती को पकड़ा है।

पीएम मोदी भगवान महाकाल को जो अंगवस्त्र चढ़ाया उसके अंदर अखबार का एक पन्ना भी था। पं. घनश्याम पुजारी ने अंगवस्त्र खोला तो अखबार सीधा महाकाल की जलाधारी पर गिरा। स्वच्छता पसंद पीएम मोदी ने फौरन वो अखबार उठाकर अलग रख दिया। घटना 4-5 सेकंड की ही थी, सो किसी का ध्यान नहीं गया। दुनिया ने ये देखा भी लेकिन किसी ने गौर नहीं किया।

मगर, अब महाकाल लोक के लोकार्पण के 15 दिन बाद इस वीडियो का ये खास हिस्सा फिर सामने आया। ये बात उठ रही है कि पीएम मोदी द्वारा की गई इस पूजा में पहले ही इस बात का ध्यान क्यों नहीं रखा गया कि किसी भी सामग्री में कोई अवांछित वस्तु ना हो। पूजा की तैयारी महाकाल मंदिर प्रशासन ने की होगी, वहां भी किसी ने इस बात का ध्यान नहीं रखा कि मोदी जो चीजें भगवान को चढ़ाएंगे उसमें कुछ गड़बड़ ना हो। दुकान से लाकर अंगवस्त्र सीधा पूजा में रख दिया गया, ये भी नहीं देखा गया कि इसमें कोई कागज या अखबार उस अंगवस्त्र की तह में होगा, जो पूजा के समय भगवान पर गिर सकता है। पीएम मोदी पिछले 7 साल से देश में स्वच्छता अभियान की अगुवाई कर रहे हैं, उनके द्वारा की जा रही पूजा में इतनी बड़ी चूक सोचने वाली बात है।  

देखें पीएम मोदी द्वारा की गई उस पूजा का वीडियो...
6 साल बाद दिखा...निराकार स्वरूप......!
मंगलवार को ग्रहण था।जिसके चलते हर मंदिर के पट बंद थे।मंगलवार को भूमि पुत्र अंगारेश्वर बाबा के दरबार में खूब भक्त आते हैं।शाम को बाबा का अनोखा श्रृंगार भांग के साथ होता है।लेकिन इस मंगलवार को बाबा   निराकार स्वरूप में नजर आए। जिसे देखने भक्तो की भीड़ भी उमड़ी।मंदिर के पुजारी मनीष और रोहित ने बताया कि...निराकार स्वरूप में बाबा के दर्शन 6 साल बाद हो रहे है। ग्रहण के कारण बाबा ने इस स्वरूप में दर्शन दिए हैं।विदित रहे कि हर मंगलवार की शाम को अंगारेश्वर महादेव पर भांग का ही श्रृंगार किया जाता हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User