अवैध उत्खन्न पर लगा सरकारी ठप्पा ...!

Apr 25, 2023 - 18:05
Updated: 4 years ago
0 536

उज्जैन। तो आखिरकार ग्राम पंचायत निनौरा की सीमा में हुए अवैध उत्खन्न पर सरकारी ठप्पा लग गया है। चुप रहेंगे डॉट-काम की खबर पर मंगलवार को तहसीलदार ने जांच की। जांच दल में खनिज विभाग भी मौजूद था। जांच के बाद यह साबित हो गया कि ... बगैर अनुमति लिए अवैध उत्खन्न किया गया है।

इंदौर रोड स्थित ग्राम पंचायत निनौरा में हुए अवैध उत्खन्न का मामला मंगलवार को उजागर किया था। जिसको लेकर तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर खबर के बाद जांच दल लेकर पहुंच गई। जांच दल में खनिज विभाग भी शामिल था। दल ने सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। तो यह साबित हो गया। अवैध उत्खन्न किया गया है। सरकारी योजना मनरेगा की आड लेकर। जमीन राजस्व विभाग की है। जिस पर डबरी (संकीर्ण तालाब) बनाने के नाम पर खेल किया गया। जांच में यह बात भी उजागर हुई कि ... ग्राम पंचायत निनौरा के सरपंच- सचिव व मनरेगा का काम देखने वाले गोविंद पोरवाल  द्वारा कोई अनुमति नहीं ली गई। राजस्व व खनिज विभाग को काम शुरू करने से पहले कोई आवेदन नहीं दिया गया। 

खुलासा ...

विदित रहे कि ... हम चुप रहेंगे डॉट-काम ने मंगलवार की सुबह खुलासा किया था। सरकारी जमीन पर खुदाई- राजस्व की कैसे होगी भरपाई ... ! देखे वीडियो। मंगलवार को प्रकाशित खबर का।

इनका कहना ...

तहसीलदार पूनम तोमर का कहना है कि ... निनौरा में हुए अवैध -उत्खन्न को लेकर प्रतिवेदन एसडीएम तक भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User