अब मावा_ घी_पनीर पकड़ा...!

ब्रेकिंग न्यूज़....

May 26, 2023 - 14:11
0 407

उज्जैन।कलेक्टर ने ठान लिया है।मिलावटखोरों के रैकेट को हर हाल मे तोड़ना है।तभी तो इस महीने में यह चौथी दफा छापा पड़ा है।यह मिलावटखोर नकली मावा _घी बनाने में माहिर हैं।जिसको जड़ से कलेक्टर मिटाना चाहते हैं।तभी तो शुक्रवार की शाम को ग्राम सोडंग में टीम ने दबिश दी।एडीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने यह कार्यवाही की है।


कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की सख्ती से हड़कंप मचा हुआ है।खासकर नकली मावा _घी बनाने वालो में।पिछले दिनों ग्राम उन्हेल से छापामार कार्रवाई का श्रीगणेश हुआ था। एक के बाद एक स्थानों पर छापे मारे गए थे।व्यापारी ओम जैन के अड्डों पर।एडीएम अनुकूल जैन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा की टीम ने।इन छापों ने नकली मावा व्यापारी ओम जैन की पूरी तरह से कमर तोड़ दी थी।


सफलता मिली..
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा की टीम पिछले 3 दिनो से फिराक में थी।जानकारी निकाली जा रही थी।आज पुष्टि होते ही छापा मार दिया।ग्राम सोडंग की उषा कुतीर की फैक्ट्री पर। जहां पर टीम को 1305 किलो मावा,23.300किलो गुलाब जामुन मावा,49 टीन के डिब्बों में 735 किलो घी,प्लास्टिक के डिब्बों मे 96 किलो घी और भगोने में 32 किलो घी टीम को मिला है।कुल 836 किलो घी,97 किलो पनीर और 405 किलो दही मिला है।(देखे वीडियो)

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User