ट्रांसफर हो चुका है, शासन हित में काम कर जाओ ... !

Jul 26, 2023 - 01:42
Updated: 3 years ago
0 675

उज्जैन। अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिरूद्ध मुखर्जी का आज उज्जैन आगमन हुआ था। मेला कार्यालय में उन्होंने 1 घंटे बैठक ली। जिसमें संभागायुक्त संदीप यादव, उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, रतलाम कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी व एसडीएम उज्जैन नगर कल्याणी पांडे आदि शामिल थे। बैठक लोक संपत्ति प्रबंधन को लेकर थी। जिसमें एसीएस ने एसडीएम से कहा कि ... अब तो ट्रांसफर हो चुका है, जाने से पहले शासन हित में काम कर जाओ।

शासकीय जमीन पर अवैध कब्जो को लेकर यह बैठक थी। एसीएस अनिरूद्ध मुखर्जी वैसे ही खरी-खरी बोलने के लिए चर्चित है। तभी तो उन्होंने बिनोद मिल- हीरामिल- गणेश जीनिंग- नरेश जीनिंग की जमीनो को लेकर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाया। उनके निशाने पर एसडीएम कल्याणी पांडे थी। इसीलिए एसीएस ने साफ-साफ लफ्जो में एसडीएम की कार्यप्रणाली पर तंज कसा। यह तंज यह था कि ... अब तो ट्रांसफर हो चुका है, जाने से पहले शासन हित में काम कर जाओ।

कल्याणी पांडे

तोड़ी क्यों नही ...

बैठक में एसीएस ने उत्तम नगर, विधायक पारस जैन निवास के सामने स्थित गणेश जीनिंग की एक दुकान को लेकर साफ लफ्जो में कहा। दुकान तोड़ी क्यों नही। इससे पहले उन्होंने एसडीएम से यह पूछा था। पिछली बैठक में भी यही बोला था कि ... कल तोड दूंगी। आज भी यही बोल रही हो... कल तोड दूंगी। इसके अलावा एसीएस ने हीरामिल की जमीन पर 15 बीघा में बने मकानो को लेकर भी आपत्ति ली। कुल 90 बीघा जमीन है। धारा 182 में आदेश हो चुका है। लेकिन इसके बाद भी कोर्ट से स्थगन मिल गया है। हमारे सूत्र का कहना है कि एसीएस ने गणेश- नरेश- विनोद व हीरामिल की जमीनो को लेकर उचित कार्यवाही नही होने पर नाराजगी जताई है।

क्रेन बुलानी पडी ...

आखिरकार नागदा हेलीपेड पर पिछले 5 दिनो से रखे हेलीकाप्टर को रवाना कर दिया गया है। इस हेलीकाप्टर को उठाने के लिए प्रशासन को विशाल क्रेन बुलानी पडी। तब जाकर ट्राले पर हेलीकाप्टर को रखा गया। विदित रहे कि यह हेलीकाप्टर 20 जुलाई के दिन उस वक्त खराब हो गया था। जब अचानक बिजली गिरी थी। नतीजा हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इस हेलीकाप्टर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आगमन हुआ था। इसी से उनकी वापसी थी। मगर बिजली गिरने के बाद हेलीकाप्टर खराब हो गया था। जिसको लेकर चुप रहेंगे डॉट-कॉम ने 25 जुलाई को ... ट्राले पर लादकर ले जाना पडा हेलीकाप्टर ... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

महाकाल सब देख रहे है ...

सावन माह की तीसरी सवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें भक्तो  के साथ पालकी में चलने वाले पुलिसकर्मी, पुजारी व निजी सुरक्षा वाले अभद्रता करते नजर आ रहे है। क्या आम भक्तो के साथ इस तरह का व्यवहार करना उचित है। जिला प्रशासन को इस व्यवस्था को सुधारना चाहिये। वरना ... भगवान महाकाल सब देख रहा है और भक्तो के साथ दुव्र्यवहार करने वालो को बाबा महाकाल कभी माफ नहीं करते है। यह बात उनको समझना होगी, जो कि भक्तो को कीडे-मकोडे समझ रहे है। वक्त बदलते देर नहीं लगती है। इसलिए खुद को सुधार ले... वरना दंड तो महाकाल जरूर देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 20
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User