निगम के बगीचे पर काम्प्लेक्स का निर्माण ...!   

Oct 26, 2023 - 01:30
Updated: 3 years ago
0 856

उज्जैन। नगर पालिका निगम के बगीचे की जमीन पर अवैध काम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। जिसकी जानकारी झोन क्र. 5 के हर कर्मचारी को है। अवैध निर्माण पर एक बार बुलडोजर भी चल चुका है। लेकिन एक बार फिर हरी नेट की आड में नया निर्माण हो रहा है। इतना ही नहीं, पुराने टूटे हुए निर्माण को ही सुधारा जा रहा है। किन्तु नगर निगम ने इस निर्माण को देखकर भी, अपनी आंखो पर हरी पट्टी बांध रखी है।

यह मामला लक्ष्मीनगर कॉलोनी का है। जो कि मप्र गृह निर्माण मंडल ने काटी थी। नगर निगम को वर्षो पहले हेंडओवर हो चुकी है। जिस जगह पर कभी बगीचा था। वहां पर आज अवैध काम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। इस बगीचे की जमीन की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। 15 गीता कालोनी निवासी महेन्द्र जैन पिता सूरजमल जैन के नाम पर। जिनको मप्र नपा निगम अधिनियम 1956 की धारा 307 के अंतर्गत कई नोटिस दिये जा चुके है। इतना ही नहीं, भवन अनुज्ञा भी निरस्त हो चुकी है। इसके बाद भी पिछले 3 महीने से हरी नेट लगाकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। (देखे फोटो) ताज्जुब की बात यह है कि ... जो बची हुई जमीन थी, उस पर भी नया निर्माण कर लिया गया है।

कब चलेगा बुलडोजर...

इस अवैध निर्माण को लेकर अंतिम नोटिस इसी माह दिया गया था। ऐसा निगम सूत्रों का कहना है। मगर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ। यह मामला सन् 2019 से लगातार चल रहा है। 3 मार्च 2023 को झोन क्र. 5 ने पुलिस बल मांगा था। पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर। उसके बाद बुलडोजर भी चला। किन्तु अवैध निर्माण को पूरी तरह मटियामेट नहीं किया गया था। नतीजा ... अवैध निर्माण फिर शुरू हो गया। बाकी की खाली जमीन पर भी भू-तल सहित 2 मंजिला निर्माण हो गया है।

कार्रवाई ...

निगम के गलियारों में यह चर्चा है। नगर निगम आयुक्त रोशनसिंह की नजरे इस अवैध निर्माण पर पड गई है। सुगबुगाहट है कि ... जल्दी ही इस अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल सकता है।

लोकायुक्त ...

इधर प्रधानमंत्री आवास योजना में गडबडी को लेकर लोकायुक्त ने संज्ञान लिया है। नगर निगम के सूत्रों का कहना है। बुधवार की दोपहर बाद लोकायुक्त से कोई अधिकारी कार्यालय पहुंचा था। जिसने आवास योजना से संबंधित कागज लिये है। मामला 1 प्लाट के 3 टूकडे करके योजना का लाभ देने का है। जिसकी किस्त भी जारी कर दी गई। इस मामले को लेकर शिकायत हुई थी। ताज्जुब की बात यह है कि ... जिस प्लाट पर योजना का लाभ दिया गया। उसका असली मालिक कोई ओर है।

फार्म जमा करेंगे ...

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह अब 30 अक्टूबर को उज्जैन आयेंगे। उसी दिन संभवत: दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी डॉ. मोहन यादव अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री भी मौजूद रहेंगे। ऐसी चर्चा भाजपा में सुनाई दे रही है।  

What's Your Reaction?

Like Like 19
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User