पुजारी के तख्त पर बैठकर, सीईओ ने की पूजा

Jun 27, 2023 - 00:30
Updated: 3 years ago
0 720

उज्जैन। देश के प्रधानमंत्री हो या प्रदेश के मुख्यमंत्री। जिले के कलेक्टर हो या एसपी या फिर आम साधारण नागरिक। सभी इस नियम से वाकिफ है। किसी भी मंदिर में पूजा करने जाओं। उस मंदिर के पुजारी की गादी (तख्त) पर बैठकर पूजा नहीं की जा सकती है। फिर भले ही सामने वाला कितना भी बड़ा वीवीआईपी हो या आम नागरिक। हिन्दू धर्म मान्यता भी इसकी इजाजत नहीं देती है। लेकिन इसके बाद भी जिला पंचायत सीईओ ने पुजारी के तख्त पर बैठकर पूजा का लाभ लिया।

उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर के अलावा हजारों मंदिर मौजूद है। हर मंदिर के पुजारी है। इन मंदिरों में हर रोज भक्तगण दर्शन करने आते है। लेकिन कोई भी भक्त दर्शन या पूजा करने के बाद मंदिर के पुजारी की गादी पर नहीं बैठता है। यहां तक की नवम्बर 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकाल मंदिर पूजा करने आये थे। उनके लिए अलग से बैठक व्यवस्था की गई थी। लेकिन वह किसी भी पुजारी के तख्त पर नहीं बैठे थे। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी सैकड़ों दफा शहर के कई मंदिरों में जा चुके है। पूजा भी की है। किन्तु आज तक वह भी पुजारी के तख्त पर नहीं बैठे है। लेकिन जिला पंचायत सीईओ सुश्री अंकिता धाकरे ने ... इस रिकार्ड को तोड़ दिया है। तभी तो उन्होंने हरसिद्धि मंदिर की पूजा करते वक्त, पुजारी की गादी पर कब्जा कर लिया था।

वीडियों भेजा ...

अब यह 2 वीडियों गौर से देखिए। जिसमें जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे हरसिद्धि मंदिर में मौजूद है। वह जिस तख्त पर बैठी है। वह वास्तव में मंदिर के पुजारी का बैठने का स्थान है। जिस पर आज तक कोई भी वीवीआईपी नहीं बैठा है। खुद,  शिवराजसिंह चौहान सैकड़ों दफा पूजा करने आ गये है। उिन्होंने भी गर्भगृह में जाकर तो जरूर पूजा करी। लेकिन पुजारी की गद्दी पर कभी नहीं बैठे। किन्तु करीब 15 से 20 पहले जिंप सीईओ मंदिर पहुंची थी। रात 8 से 9 के बीच। गर्भगृह में जाने के लिए ड्रेसकोड का पालन करना पड़ता है। पुरूष के लिए धोती बनियार और स्त्री के लिए साड़ी अनिवार्य है।  जिपं सीईओ सलवार - सूट में थी। इसलिए उनको रोक दिया गया। नतीजा ... वह पुजारी के तख्त पर बैठ गई। (देखे दोनों वीडियों)

नहीं बैठ सकते...

मंदिर पुजारी के तख्त पर क्या कोई वीवीआईपी या आम नागरिक बैठ सकता है। यह सवाल मंदिर प्रबंधक अवधेश जोशी से किया गया। उन्होंने चुप रहेंगे डॉटकॉम को बताया कि ... कोई भी पुजारी के तख्त पर नहीं बैठ सकता है।  

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User