कलेक्टर के तेवर देख,कांग्रेसी नेता चुप हो गए..!
उज्जैन।मंगलवार को शांति समिति की बैठक थी।पुलिस कंट्रोल रूम पर।जिसमे सभी सभी सदस्य शामिल थे।इस बैठक में एक कांग्रेसी नेता ने महाकाल लोक का मुद्दा उठाया।जिस पर कलेक्टर ने जो तेवर दिखाए,उसके बाद कांग्रेसी नेता ने चुप्पी साध ली।
मंगलवार को शांति समिति की बैठक थी।जिसमे महाकाल लोक भ्रष्टाचार का मुद्दा उठ गया।उठाने वाले कांग्रेसी नेता विवेक गुप्ता थे।संभवत ,उनकी सोच थी कि शांति समिति की बैठक है।इसलिए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम चुप रहकर,इस विषय पर शांत रहेंगे।लेकिन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की आदत है।तत्काल सही समय पर,सही जवाब देना।नतीजा ,उन्होंने पहले तो यह कहकर बात को टाला।इस बात के लिए यह उचित फोरम नही है।किंतु,श्री गुप्ता ने फिर इस सवाल को उठाया।इस पर कलेक्टर ने साफ लफ्जों में बोल दिया।इस विषय के लिए आप अलग से समय लेकर मिलना।ताजुब्ब की बात यह है कि..बैठक में शामिल बाकी सदस्यों ने भी इस पर अपना समर्थन दिया।सदस्यों ने भी माना कि..शांति समिति की बैठक में महाकाल लोक का मुद्दा उठाया जाना गलत है।सूत्रों का कहना हैं कि कलेक्टर के तेवर देखकर ,कांग्रेसी नेता विवेक गुप्ता,इसके बाद चुप हो गए।

What's Your Reaction?
Like
27
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)