शिकायत कीजिए...राशि वापस लीजिए..!
उज्जैन! विनोद मिल के मजदूरों से हो रही अवैध वसूली पर अब कार्यवाही होगी।उत्तर विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ने आज निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री अल्प समय के लिए उज्जैन आए थे।तब हेलीपेड पर उत्तर विधायक ने उनको अवैध वसूली की शिकायत की।जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सर्वविदित है कि विनोद मिल के मजदूरों को भुगतान किया जा रहा हैं।लेकिन मजदूर संघ और इंटक द्वारा इसके बदले 5 प्रतिशत राशि वसूल की जा रही हैं।जिसकी शिकायत भी मजदूरों द्वारा की जा चुकी हैं।प्रशासन को भी इसकी जानकारी थी।मगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।जिसके चलते कई मजदूरों ने मजबूरी में 5 प्रतिशत राशि दी।तभी उनका भुगतान किया गया।
इसकी शिकायत उत्तर विधायक पारस जैन को भी हुई थी।आज मौका मिलते ही पूर्व मंत्री श्री जैन ने मुख्यमंत्री को इस अवैध वसूली से अवगत करवाया।जिसका नतीजा सकारात्मक निकला।
कार्यवाही करे
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री को जैसे ही सच का पता चला।उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह को निर्देश दिए।इस वसूली पर रोक लगाए।मजदूरों के हक का पूरा पैसा उनको दिलाया जाए।
इस मौके पर उत्तर विधायक पारस जैन ने भी एक वीडियो जारी किया है।जिसमे उन्होंने मजदूरों से आग्रह किया है कि...किसी भी प्रकार का चंदा नही दे।पैसा शासन ने दिया है।मजदूरों को पूरा भुगतान किया जाएगा।(देखे वीडियो)
सूत्र का यह भी कहना है कि..अगर कोई मजदूर इस वसूली के खिलाफ शिकायत करता है तो उससे वसूली गई राशि,उसको वापस दिलाई जाएगी
What's Your Reaction?
Like
18
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)