इधर खबर ब्रेक हुई..उधर एफआईआर हुई..!

महाकाल मंदिर के भक्त से ,राशि वसूलने वाले मामले में त्वरित कार्रवाई हुई

Aug 31, 2022 - 16:05
Updated: 4 years ago
0 485

उज्जैन।महाकाल मंदिर के भक्त से ,राशि वसूलने वाले मामले में त्वरित कार्रवाई हुई हैं।कलेक्टर ने एफआईआर होगी का संदेश भेजा।इधर मंदिर प्रशासक ने थोड़ी देर बाद एफआईआर की कॉपी ,चुप रहेंगे को उपलब्ध करवा दी।जिसके चलते यह लिखने में कोई बुराई नही है कि..इधर खबर ब्रेक हुई..उधर एफआईआर हुई..!

प्रशासक ने शिकायत को दबाया...पुजारी संघ आगे आया...शीर्षक से आज दोपहर 12 बजे बाद "हम चुप रहेंगे.कॉम" ने खबर ब्रेक की थी। इस खबर के बाद मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने एक पत्र हमको भेजा।जिसमे थाना प्रभारी महाकाल मुनेंद्र गौतम को घटना का हवाला देते हुए, एफआईआर दर्ज करने के निर्देश थे।


एफआईआर होगी..
भक्त अनमोल शर्मा के साथ हुई धोखाधड़ी की खबर ब्रेक होते ही,कलेक्टर आशीष सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया।उनका संदेश 12 बजकर 51 मिनिट पर आ गया। एफआईआर होगी..!

फोटो..गणेश धाकड़
कल ही लिख दिया...
कलेक्टर का संदेश मिलने के 7  मिनिट बाद मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ का संदेश आ गया।उन्होंने एक पत्र भेजा।जो कि 30 अगस्त को थाना प्रभारी महाकाल मंदिर मुनेंद्र गौतम को लिखा गया था।जिसमे भक्त अनमोल शर्मा के साथ हुई ठगी का जिक्र करते हुए एफआईआर दर्ज करने का उल्लेख था।लगभग 30 मिनिट बाद आईपीसी की धारा 420 ए में कृष्णनानंद गिरी पर प्रकरण दर्ज हो गया।जिसकी कॉपी मंदिर प्रशासक ने चुप रहेंगे डॉट कॉम को तत्काल भेज दी।

चुभता सवाल...
इसमें कोई शक नही कि खबर सामने आने पर,मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की।मगर चुभता सवाल यह है कि..फरियादी अनमोल शर्मा जयपुर निवासी ने शिकायत 20 दिन पहले, अर्थात 10 अगस्त को करी थी।मंदिर प्रशासक के नाम से।लिखित में शिकायत हुई थी।अब सवाल यह है कि..आखिर एफआईआर दर्ज करने में 20 दिन क्यों लगे?यह सवाल विचारणीय है!क्योंकि अगर, ठगी के मामले मे मंदिर प्रशासन इस तरह से देरी लगाएगा,तो आम जनता का विश्वास कैसे जीत पायेगा..? बहरहाल...देर आए..दुरुस्त आए..मंदिर प्रशासन को साधुवाद..!

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (1)

User
H.S.SHARMA
H.S.SHARMA 4 years ago
VERY GOOD