प्रशासक ने शिकायत को दबाया...पुजारी संघ आगे आया..!

दोहरे मापदंड

Aug 31, 2022 - 12:20
Updated: 4 years ago
0 483

उज्जैन।महाकाल मंदिर में दर्शन ,भस्म आरती,पूजा करवाने के नाम पर ठगी का धंधा खूब पनप रहा है।कई भक्तगण रोजाना इसके शिकार होते है।कुछ चुपचाप वापस लौट जाते है,मगर कुछ जागरूक शिकायत करते है।जिस पर कार्यवाही करना ,मंदिर प्रशासक का कर्म है।लेकिन जब प्रशासक ही चुप्पी साध ले,तो ऐसे में पुजारी संघ को आगे आना पड़ता है।

जयपुर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ अनमोल शर्मा भी ,दर्शन और पूजा के नाम पर ठगी के शिकार हो गए।उनके साथ 8 अगस्त को ऐसा हुआ।उनसे अलग अलग पूजा के नाम पर राशि वसूल की गई।इसकी लिखित मे शिकायत उनके द्वारा मंदिर प्रशासन को की गई थी। सूत्र के अनुसार मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ को भी इस शिकायत की जानकारी थी।लेकिन उनके द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।तब जाकर आज पुजारी संघ के मुखिया महेश पुजारी ने इस मामले को लेकर आपत्ति उठाई ।

4800 की ठगी..
फरियादी अनमोल शर्मा की शिकायत में साफ साफ लिखा है कि अलग अलग पूजा के नाम पर 4800 रुपए वसूल किए गए।कृष्णागिरी महाराज द्वारा।मगर जब वह दर्शन करने आए तो उनको सुविधा उपलब्ध नही हुई। जिसके बाद उन्होंने मंदिर प्रशासक को शिकायत की।इस पर भी कोई कार्यवाई नही हुई।तो उन्होंने अखिल भारतीय पुजारी महासंघ को शिकायत दर्ज करवाई।

मंदिर में जलवा..
जिस कृष्णा गिरी को लेकर शिकायत हुई हैं।उनका मंदिर में जलवा है।इसका प्रमाण यह वीडियो है।वह बगैर रोक टोक के सीधे गर्भगृह तक जाते है।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User