विधायक के सवाल पर सीमेंट फैक्ट्री में 'हड़कंप' ...!
भाजपा विधायक ने विधानसभा में एक प्रश्न लगाया है। तारांकित प्रश्न। इस सवाल में जो बिंदू है। उनसे सीमेंट फैक्ट्री प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सवाल लगाने वाले मुख्यमंत्री के गृहनगर के विधायक है। इसीलिए भाजपा और प्रशासनिक गलियारों में उनका प्रश्न चर्चा का विषय बना हुआ है।

सवाल लगाने वाले उज्जैन जिले की घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश मालवीय है। विभाग का नाम औद्योगिक नीति एवं निवेश है। सदन में उत्तर देने की दिनांक 9 फरवरी 2024 है। विधायक ने जो सवाल उठाये है। उनको लेकर घट्टिया विधानसभा के भाजपाईयों में तरह-तरह की चर्चाएं दबी जुबान से सुनाई दे रही है।

पर्यावरण-मजदूर-मुआवजा ....
विधानसभा घट्टिया के अंतर्गत स्थापित जेके सीमेंट फैक्ट्री को लेकर विधायक ने 5 सवाल उठाये है। उसमें उनकी विधानसभा में स्थापित फैक्ट्री के स्थानीय मजदूरों की सूची, कर्मचारियों के नाम व फोटो सहित मांगी है। प्लांट के बाहर व अंदर वृक्षारोपण की मय फोटो जानकारी का उल्लेख किया है। सीमेंट उत्पादन के दौरान निकलने वाली गैस व धूलकण से फसले व पेयजल के लिए कंपनी ने क्या कदम उठाये है। किसानों को क्या हर साल मुआवजा मिलेगा। यह भी उन्होंने अपने सवाल में पूछा है। इसके अलावा सड़क निर्माण के डीपीआर की प्रतिलिपि मांगी है। विदित रहे कि उन्हेल जाते वक्त ग्राम माधवगढ़ में यह प्लांट स्थापित है। जिसका कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल में शुभारंभ हुआ था। दिनांक 24 फरवरी 2023 को।
What's Your Reaction?
Like
22
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)