हेल्पलाइन वालों से ही रास्ता ले लेना...!

Jun 01, 2023 - 01:45
0 788

उज्जैन।सीएम हेल्पलाइन ,कलेक्टर की प्रथम प्राथमिकता है।उनका साफ निर्देश है।सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाएं।लेकिन एसडीएम नागदा के जवाब से दुःखी एक महिला तीसरी दफा जनसुनवाई में पहुंची।जिसने कलेक्टर की प्राथमिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के सभी राजस्व अधिकारी को निर्देश है।सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को तत्काल निराकृत करें।किसी भी फरियादी को निराश नही किया जाए।बशर्ते फरियादी की शिकायत सही होनी चाहिए।एक ऐसी ही फरियादी मंगलवार को जनसुनवाई में आई थी।नागदा के ग्राम बागला की निवासी खेरून बी पति कासम खां।जिसका फोन नंबर 9575689010 हैं।उसने जनसुनवाई में तीसरी दफा आवेदन दिया है।उसकी शिकायत रास्ता रोके जाने को लेकर है।जिस पर एसडीएम नागदा आशुतोष गोस्वामी को कार्यवाही करनी थी।लेकिन एसडीएम ने उल्टे फरियादी पर दवाब बनाया।सीएम हेल्पलाइन से शिकायत वापस लेने का।ऐसा उस फरियादी महिला का कहना है।फरियादी महिला ने क्या कहा...देखे वीडियो

What's Your Reaction?

Like Like 25
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User