आयुक्त का भी आदेश नहीं मानते उपायुक्त: नोटिस जारी ...!

May 02, 2024 - 00:30
Updated: 2 years ago
0 447

उज्जैन। नगर निगम आयुक्त ने आखिरकार एक्शन ले ही लिया। अपने ही उपायुक्त पर। यह वही उपायुक्त है। जिनको 15 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी। सांची पाइंट पार्लर को लेकर। लेकिन 54 दिन बीत गये। उपायुक्त के कानों पर जूं नहीं रेंगी। तभी तो आयुक्त ने शोकाज नोटिस जारी कर दिया है।  

आयुक्त आशीष पाठक अपने मातहतों से काम लेने में माहिर माने जाते है। लेकिन उनकी पकड़ शायद अब कमजोर हो रही है। तभी तो उपायुक्त प्रेमकुमार सुमन ने उनके आदेश का पालन 54 दिन तक नहीं किया। जिसके चलते 22 अप्रैल को एक शोकाज नोटिस उपायुक्त को जारी किया गया है। जिसमें साफ-साफ लिखा है। 1 सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे। आयुक्त का यह आदेश 232 क्रं. से जारी हुआ है। 

यह है मामला ... 

विदित रहे कि 29 फरवरी 24 को आदेश क्रं. 134 में 6 सदस्यीय जांच समिति आयुक्त आशीष पाठक द्वारा गठित की गई थी। आयुक्त ने इस समिति को 15 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये थे। यह समिति शहर में स्थित सांची पाइंट पार्लर को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद गठित की गई थी। समिति में उपायुक्त प्रेमकुमार सुमन के अलावा मनोज राजवानी, राजकुमार राठौर, डीएस परिहार, जितेन्द्र श्रीवास्तव व हर्ष जैन शामिल किये गये थे। समिति को 4 बिंदुओं पर जांच करनी थी। 

यह है बिंदू ... 

आयुक्त आशीष पाठक ने जिन 4 बिंदुओं को जांच में रखा था। उसमें निम्न बिंदू शामिल थे। 1. सांची पार्लर की स्थापना के संबंध में परिषद और सदन के निर्देशों का पालन किया गया। 2. क्या जिन स्थानों पर पार्लर स्थापित किये जाने थे, उन स्थानों पर पार्लर स्थापित हुए। यदि स्थान परिवर्तन किया गया तो विहित प्रक्रिया का पालन किया गया था या नहीं? 3. यदि नियमों का पालन नहीं हुआ तो जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई के संबंध में टीप अंकित करे। 4. अन्य कोई बिंदू जो जांच के दौरान सामने आया हो। यहां यह लिखना जरूरी है कि ... सांची पाइंट पार्लर के लिए जो स्थान निर्धारित किये गये थे, उसके बदले दूसरी जगह पाइंट स्थापित किए गए है। इसमें महापौर मुकेश टटवाल का भी सांची पाइंट पार्लर शामिल है। ऐसी चर्चा नगर निगम के गलियारों में आम है। 

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User