किसके हस्ताक्षर का नमूना लेने आई थी इंदौर पुलिस ... ?
उज्जैन। इंदौर में हुए फर्जी बिल घोटाला कांड में आज पुलिस की एक टीम उज्जैन आई थी। उदयन मार्ग स्थित एक बंगले पर। टीम करीब 1 घंटे तक रूकी फिर रवाना हो गई। ऐसी चर्चा मंगलवार की शाम प्रशासनिक संकुल के गलियारों में सुनाई दी।
107 करोड के फर्जी बिल कांड की जांच तेजी से चल रही है। इंदौर पुलिस अभी तक 2 ठेकेदार, एक आपरेटर और एक सब इंजीनियर को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि इंदौर नगर निगम का एक कार्यपालन यंत्री अभय राठौर फरार है। इसी कड़ी में उज्जैन पदस्थ एक अपर कलेक्टर के लिए इंदौर पुलिस की टीम आज उज्जैन आई थी।
नमूना लेने ...
इंदौर के भरोसेमंद सूत्र पुष्टि कर रहे है। इस कांड के दौरान ड्रेनेज विभाग में जो अपर आयुक्त पदस्थ थे। वह वर्तमान में उज्जैन में पदस्थ है। इनको पिछले 4-5 दिनों से संदेश भेजे जा रहे थे। इंदौर पुलिस द्वारा। इंदौर आकर हस्ताक्षर नमूना देकर जाये। मगर व्यस्तता के चलते अपर कलेक्टर नहीं जा पाये। नतीजा मंगलवार की दोपहर 3 बजे बाद एमपी 03 नंबर की गाडी उदयन मार्ग पहुंची थी। ऐसा सूत्रों का कहना है और संकुल के गलियारों में भी यही चर्चा है। किन्तु कोई यह बताने को तैयान नहीं है कि पुलिस और अपर कलेक्टर की मुलाकात हो पाई या नहीं। लेकिन इस घटना के बाद अपर कलेक्टर प्रशासनिक संकुल में जरूर नजर आये और करीब 1 घंटे तक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
20
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)