प्रत्याशी को देखकर बोले मुख्यमंत्री: चिंता मत कर, आज हिसाब कर देंगे ...!

May 03, 2024 - 00:30
Updated: 2 years ago
0 577

उज्जैन।  मिशन -2024 के लिए दिन-रात दौरा कर रहे मुख्यमंत्री आज उज्जैन आये थे। दताना-मताना एयर स्ट्रीप पर उनका प्लेन उतरा। उनके स्वागत के लिए ऊंगलियों पर गिने जाने वाले नेता मौजूद थे। यहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी को देखकर कहा। चिंता मत कर ... आज हिसाब कर देंगे... !

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 29 सीटों पर कमल का परचम चाहते है। जिसके लिए वह खूब मेहनत कर रहे है। इसी कड़ी में आज उनका बाबा की नगरी में आगमन हुआ था। उनका प्लेन जब उतरा। तब स्वागत के लिए विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, शहर अध्यक्ष विवेक जोशी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, महामंत्री संजय अग्रवाल और विशाल राजौरिया के अलावा मुकेश यादव मौजूद थे। इन सभी ने मुख्यमंत्री का भावभीना स्वागत किया। इसी दौरान पार्टी प्रत्याशी को देखकर मुख्यमंत्री ने ऊपर लिखी बात कही।

कुशल तैराक ...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जहां राजनीति के चतुर खिलाड़ी है। वहीं कुशल तैराक भी है। तभी तो उन्होंने प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के चेहरे पर चिंता देखकर बोल दिया था। एयर स्ट्रीप पर। चिंता मत कर ... आज हिसाब कर देंगे। मुख्यमंत्री का इशारा कांग्रेसी प्रत्याशी महेश परमार की तरफ था। जिन्होंने पिछले दिनों पाइप लाइन फूटने पर शिप्रा में गंदे पानी मिलने का मुद्दा सुर्खियों में ला दिया था। वह नदी के अंदर धरने पर बैठ गये थे। उसी का जवाब आज मुख्यमंत्री ने दिया। मुख्यमंत्री शिप्रा नदी के दत्त अखाडा घाट पहुंचे। फिर ना केवल डूबकी लगाई बल्कि अपनी तैराकी का भी हुनर दिखाया। (देखे वीडियो) उन्होंने शिप्रा के पानी का आचमन भी किया। नदी में तैराकी के दौरान उनके साथ विधायक उत्तर अनिल जैन कालूहेड़ा व रवि सोलंकी ने भी तैरने का आनंद उठाया।

पंचक्रोशी यात्री से मिले ...

शिप्रा नदी में डूबकी लगाने के बाद मुख्यमंत्री फ्रीगंज के वार्ड 38 में जनसंपर्क के लिए पहुंचे। इस दौरान वह जहां-जहां स्वागत कार्यक्रम रखा था। उन परिजनों के घर में गये। फिर लोकशक्ति कार्यालय पहुंचे। यहां उदबोधन दिया। जिसके बाद मनोरमा गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। यहां से उनकी गाडियों का काफिला पंचक्रोशी यात्रा की तरफ रवाना हुआ। होटल नक्षत्र के पीछे जाकर काफिला रोका। पंचक्रोशी यात्रियों को खिचडी का वितरण किया और खुद भी खिचडी का  आनंद उठाया। जिसके बाद पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड से अगले स्थान के लिए रवाना हो गये। 

What's Your Reaction?

Like Like 25
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User