कांग्रेसी विधायक ने स्वागत किया: सीएम का काफिला जाम में फंसा ... !

Jun 04, 2024 - 00:30
Updated: 2 years ago
0 1.1k

उज्जैन।  मतगणना के ठीक 1 दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने गृहनगर आये थे। उनके आगमन पर 2 घटनाएं चर्चाओं में रही। एक तरफ उनका काफिला यातायात अव्यवस्था के चलते जाम में फंस गया।  वहीं दूसरी तरफ बंद कमरे में कांग्रेसी विधायक से मुख्यमंत्री ने चर्चा की। 

मुख्यमंत्री सोमवार की शाम उज्जैन आये थे। तराना में आयोजित जय गुरूदेव के 3 दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर। जहां उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ... वह हर साल जय गुरूदेव आश्रम आते है। इसके पहले मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर भाजपा नेताओं ने भावभीना स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे तराना स्थित जय गुरूदेव आश्रम के लिए रवाना हुआ।

अव्यवस्था ...

भले ही आचार संहिता लागू है। मगर सीएम के काफिले की व्यवस्था करने के लिए पुलिस की जिम्मेदारी है। जिसमें आज अव्यवस्था नजर आई। तराना से लौटकर काफिला सीधे स्थानीय सीएम हाऊस पहुंचा था। उसके बाद काफिला गीता कालोनी की तरफ रवाना  हुआ। लेकिन अपना स्वीट्स चौराहे- संजीवनी चौराहा- जीरो पाइंट ब्रिज तक आते-आते काफिला जाम में फंस गया। फाजलपुरा क्षेत्र की तरफ तो काफिला जाम के चलते रूक ही गया। जैसे-तैसे सीएम का वाहन और 3-4 गाडिया ही आगे निकल पाई। बाकी का काफिला जाम के चलते आगे नहीं बढ पाया। 

बंद कमरे में चर्चा ...

मतगणना के 1 दिन पहले मुख्यमंत्री से कांग्रेसी विधायक दिनेश जैन बोस की मुलाकात चर्चाओं में रही। जब मुख्यमंत्री सर्किट हाऊस पहुंचे। तो महिदपुर विधायक वहां मौजूद थे। (देखे वीडियों) कांग्रेसी विधायक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उसके बाद बंद कमरे में मुख्यमंत्री से उनकी चर्चा हुई। ऐसा हमारे सूत्रों का कहना है। इधर बंद कमरे में हुई चर्चा के बाद यह कयास लगाये जा रहे है कि ... लोकसभा परिणाम आने के बाद महिदपुर से कांग्रेसी विधायक दिनेश बोस भाजपा में शामिल हो सकते है।      

What's Your Reaction?

Like Like 19
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User