इधर खबर छपी..उधर आयुक्त ने कार्यवाही की...!

Jun 03, 2024 - 07:52
0 442

उज्जैन। विकास की पोटली‘ की खबर आज "हम चुप रहेंगे डॉट कॉम" के साप्ताहिक कालम में प्रकाशित हुई थी। प्रति सोमवार यह कालम प्रकाशित होता है।जिस पर निगम आयुक्त ने तत्काल एक्शन लिया।दोपहर होने से पहले ही विकास की सारी पोटली हटा दी गई।

 

आयुक्त आशीष पाठक हर वक्त एक्शन मोड़ में रहते हैं। बस,मौका मिलना चाहिए।आज जब उन्होंने विकास की पोटली की खबर को पढ़ा।तो फिर इस गंदगी को हटाने में कोई देर नहीं की।उनके निर्देश पर निगम का अमला तत्काल ऑफिसर्स मेस के सामने पहुंचा।जहां पर स्थापित स्टैंड पर लटकी पोटलियों को हटा दिया गया। यहां यह लिखना जरूरी है कि यह बस स्टॉप डॉक्टर मोहन यादव ने अपनी विधायक निधि से बनवाया था। जब वह मंत्री थे।अब वह मुख्यमंत्री हैं

 सफाई
नगर निगम के सफाई अमले की कार्यवाही के बाद अब यह बस स्टॉप ऐसा नजर आ रहा है।आयुक्त से गुहार है कि जैसे इसकी सफाई करवाई है। वैसे ही थोड़ा सीमेंट लगवा कर इसको और बेहतर बनवा दे,ताकि इस भीषण गर्मी में अगर कोई यहां कुछ देर बैठना चाहे तो उसको कोई तकलीफ न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 23
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User