टाइम पास मत कीजिए: काम कीजिए...!

Jan 09, 2024 - 01:30
Updated: 3 years ago
0 749

उज्जैन। नवागत कलेक्टर की आज पहली टाइम लिमिट (टीएल) बैठक थी। हर विभाग का अधिकारी मौजूद था। सभी जिलाधिकारियों में भी उत्सुकता थी। नये कलेक्टर की कार्यशैली को लेकर। जो 3 घंटे चली बैठक में सभी अधिकारी समझ गये। खासकर उस वक्त, जब कलेक्टर ने  विनम्र लहजे में यह समझा दिया ... टाइम पास मत कीजिए: काम कीजिए...!

कलेक्टर नीरज सिंह ने पहली बैठक में ही साबित कर दिया। उनको कुछ भी जवाब देकर भरमाया नहीं जा सकता है। जब वह सवाल पूछते है । तो उनको सच का पहले ही पता होता है। मगर उपसंचालक कृषि आरपीएस नायक गलतफहमी के शिकार थे। कलेक्टर ने ... नहरों से कितनी सिंचाई होती है और ड्रोन फ्लाई को लेकर सवाल किया। उपसंचालक ने बगैर जानकारी के गलत जवाब दे दिया। नतीजा नसीहत के रूप में सामने आया। टाइम पास मत कीजिए... काम कीजिए... के साथ शोकाज नोटिस भी कलेक्टर ने थमा दिया।

वरना चुप रहो ...

कलेक्टर ने इस बैठक में नसीहत- नोटिस के साथ हिदायत भी दी। उन्होंने साफ लफ्जों में कह दिया। सवाल का जवाब मालूम हो- तभी जवाब दो- वरना चुप रहो। मैं पूछ क्या रहा- जवाब क्या दे रहे हो। कलेक्टर ने इसके आगे बगैर कुछ कहे सभी जिलाधिकारियों को यह संदेश भी दे दिया। आगे से सवाल का जवाब, तभी दीजिए- जब सही जानकारी हो- कुछ भी गोलमाल जवाब नहीं चलेगा।

कैमरामैन बुलाओं ...

जनसंपर्क विभाग हमेशा से बैठकों की तस्वीरे मोबाइल से लेकर काम चलाता है। इसको भी कलेक्टर ने पकड़ा। तभी तो बोल दिया। मोबाइल से क्यों... विभाग का कैमरामैन बुलाओं। अच्छी फोटो खिचवाओं और जानकारी मीडिया को दो।

अपील ...

ऊपर लगी तस्वीर को गौर से देखिए। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा की तस्वीर के साथ एक फोन नम्बर भी दिखाई देगा। इस नम्बर पर अवैध वसूली की शिकायत की जा सकती है। खासकर ... मीडिया के नाम पर वसूली करने वालो के आवेदन पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेंगी। ऐसा पुलिस अधीक्षक ने आमजनता को 3 मिनिट के वीडियों में भरोसा दिलाया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 19
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User