हींग लगे ना फिटकरी और फेसेलिटी सेंटर बन जाये ...!

May 12, 2023 - 19:07
Updated: 3 years ago
0 538

ऐसा होगा फेसेलिटी सेंटर

उज्जैन। कलेक्टर उज्जैन अनोखा इतिहास रचने जा रहे है। हींग लगे ना फिटकरी वाली कहावत जैसा। मंदिर का एक रूपया भी खर्च नहीं होगा। मगर एयरपोर्ट जैसा फेसेलिटी सेंटर बनकर तैयार होगा। जिसकी लागत 15 करोड़ रूपये आ रही है। पूरी तैयारी हो चुकी है। जल्दी ही इस पर काम भी शुरू हो जायेगा।

शासन से राशि लेकर या फिर मंदिर की राशि खर्च करके तो हर कोई निर्माण करवा सकता है। लेकिन कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम इससे अलग हटकर सोच रखते है। तभी तो उन्होंने कुछ अलग कदम उठाया है। जिसे हींग लगे ना फिटकरी और रंग भी चोखा आये ... कहना गलत नहीं होगा।

 

एयरकंडीशन होगा ...

कलेक्टर ने बगैर एक रूपया खर्च किये इस सेंटर के लिए 1 दानदाता को तैयार कर लिया है। एमडीएच मसाले वाले इस सेंटर को बनाने के लिए तैयार है। जिस पर लगभग 12 करोड़ रूपया खर्च आयेगा। ड्राइंग- डिजाइन तैयार हो गई है। बिलकुल एयरपोर्ट जैसा फेसेलिटी सेंटर होगा। जिसमें लॉकर की सुविधा से लेकर नहाने और खाने की भी सुविधा होगी। आम भक्त जो होटल में नहीं रूकना चाहता है। वह इस सेंटर में जाकर, निर्धारित शुल्क देकर तैयार हो सकता है। लॉकर में सामान रख सकता है। दर्शन करके केंटीन में भोजन का आनंद उठा सकता है और 3 घंटे में वापस लौट सकता है। यहीं पर भक्तों के लिए लड्डू प्रसाद का सेंटर भी रहेगा। 20 हजार स्केवयर फीट में यह सेंटर तैयार होगा। यह सेंटर अन्नक्षेत्र की जमीन पर बनेगा। एमडीएच कंपनी के संचालक ने सहमति प्रदान कर दी है। जल्दी ही इस पर काम शुरू होगा।

रास्ता साफ ...

एक तरफ जहां कलेक्टर ने बगैर चवन्नी खर्च किये 12 करोड का फेसेलिटी सेंटर का रास्ता साफ कर दिया है। वहीं मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तलाश का मामला भी अब लगभग पूरा होने वाला है। अंदरखाने की खबर है कि ... आज मेडिकल शिक्षा आयुक्त जॉन किंग्सले का आगमन हुआ था। वह मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देखने आये थे। प्रशासन ने इंजीनियरिंग कॉलेज में खाली पड़ी जमीन को दिखाया है। सूत्र के अनुसार मेडिकल शिक्षा आयुक्त को जगह पसंद आई है। अगर कोई राजनीतिक अडचन पैदा नहीं हुई तो मेडिकल कॉलेज अब इंजीनियरिंग कॉलेज कैम्पस में ही खुलेगा। इसका भूमिपूजन भी जल्दी ही होगा।

स्टे हटा ...

मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चयनित होने की खुशी के बाद, शाम होते-होते एक जोरदार सौगात उज्जैन को मिली। जिसका श्रेय नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह को जाता है। आयुक्त ने बताया कि गोपाल मंदिर के समीप स्थित रीगल टॉकीज पर लगा स्टे हट गया है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने आज इस मामले में निर्णय लेकर वर्षो से लगा स्टे हटा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User