महाकाल की शरण में ’प्रधानमंत्री’

2 जून को आयेंगे

May 29, 2023 - 10:25
0 580

उज्जैन बाबा महाकाल की शरण में प्रधानमंत्री आ रहे है।आगामी 2 जून के दिन वह महाकाल के दर्शन करेंगे।जिसको लेकर जिला और मंदिर प्रशासन अलर्ट हो गया है।इस दिन मंदिर में विशेष सुरक्षा रहेगी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा महाकाल के दर्शन हेतु नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल आगामी 2 जून को आ रहे है।नेपाल की राजनीति में ’प्रचंड’ के नाम से चर्चित पुष्पकमल तीसरी दफा प्रधानमंत्री बने हैं।वे नेपाल की कम्यूनिस्ट पार्टी के सशस्त्र अंग और जनमुक्ति सेना के मुखिया है।

श्री प्रचंड पहले महामहिम राज्यपाल मांगू भाई पटेल से मुलाकात करेंगे।उसके बाद वह उज्जैन आयेंगे।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पुष्टि की है कि...नेपाल के प्रधानमंत्री आगामी 2 जून को आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User