बाथरूम में छुपा कर रखी थी मिल्क पाउडर की बोरिया...!

ब्रेकिंग न्यूज..मिलावटखोरों पर कड़ी कार्यवाही..

May 14, 2023 - 07:18
Updated: 3 years ago
0 1.1k

उज्जैन! नकली मावा बनाकर लाखो की कमाई करने वालो पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।5 दिन पहले जिस फैक्टरी पर रात 12 बजे बाद छापा मारा गया था।उसी फेक्ट्री के संचालक का एक और कारनामा सामने आया है।आज जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने फिर छापा मारा।तो बाथरूम में छुपाकर रखी गई मिल्क पाउडर की 24 बोरिया बरामद हुई हैं।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर एडीएम अनुकूल जैन ने ठान लिया है।मिलावटखोरों को हर हाल में सबक सिखाना है।जिसकी शुरुआत 9 मई की रात से शुरू हुई।जब उन्हेल के ओम जैन की फैक्ट्री पर छापा मारा था।17 भट्टी ,नकली वनस्पति घी आदि सामान जप्त किया था।खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा की टीम ने।इसी कड़ी में रविवार की दोपहर को फिर इसी टीम को सफलता मिली।जब टीम ने ग्राम इटावा में छापा मारा।


खाली हाथ लौटते..
आज एडीएम को सूचना मिली थी।ओम जैन को दूध सप्लाय करने वाले इटावा निवासी पटेल के घर पर मिल्क पाउडर छुपा कर रखा गया है।एडीएम ने तत्काल श्री शर्मा को रवाना किया।टीम ने पूरा घर तलाश कर लिया।कही कुछ नही मिला।फिर अचानक बाथरूम को चेक किया।तो मिल्क पाउडर की 24 बोरिया बरामद हो गई।सफलता मिलते ही टीम के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा ने पंचनामा बनाया।इटावा के पटेल ने अपने कथन में स्वीकार किया कि..यह सभी बोरिया ओम जैन ने 8 मई को उनके घर में रखवाई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User