कोल्ड स्टोरेज पर छापा: हजारों क्विंटल मावा मिला ...!

ब्रेकिंग न्यूज

May 14, 2023 - 09:35
Updated: 3 years ago
0 1.1k

उज्जैन।कलेक्टर के निर्देश पर नकली मावा पकडऩे की कार्रवाई में एक और सफलता मिली है। खाद्य सुरक्षा की टीम ने दोपहर में फिर छापा मारा। जहां पर 500 से ज्यादा मावे की पोटली मिली है। हर पोटली में लगभग 25 से 30 किलो मावा है। इस कार्रवाई से नकली मावा बनाने वालो में हड़कंप मच गया है। टीम द्वारा खबर लिखे जाने तक जांच जारी थी।

यह सर्वविदित है कि मावा बनाने का गढ उन्हेल है। यहीं से जिले सहित आसपास के संभागों तक मावा सप्लाई होता है। लंबे समय से नकली मावा बनाने का काम चल रहा था। इसकी भनक कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम को लग गई। उन्होंने अपने सूत्रों को एक्टिव कर दिया। जिसके बाद कलेक्टर के पास लगातार खबरे आने लगी। कलेक्टर ने एडीएम अनुकूल जैन को यह दायित्व दिया। एडीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा को टीम में शामिल किया और नकली मावा बनाने वालो पर ठोस कार्रवाई शुरू कर दी। जिसकी शुरूआत 9 मई की रात से हुई। पहला शिकार ओम जैन बने। जिनकी फैक्ट्री पर छापा मारकर नकली मावा बनाने की सामग्री जब्त की गई थी। इसी कड़ी में रविवार की दोपहर 12 बजे के पहले ग्राम इटावा में टीम ने छापा मारा था। जहां पर बाथरूम में छुपाकर रखी गई मिल्क पॉवडर की 24 बोरिया जब्त की गई थी।

मातृ दिवस पर छापा ...

संयोग देखिए। आज सोशल मीडिया पर मातृ दिवस की गूंज है। टीम ने इटावा में छापा मारा। जिसके बाद उनको पता चला कि मां कृपा कोल्ड स्टोरेज पर हजारों क्विंटल मावा रखा हुआ है।  यह जानकारी कलेक्टर को मिली थी। उन्होंने तत्काल एडीएम व टीम को निर्देश दिये। इटावा से कार्रवाई करने के बाद टीम ने मां कृपा कोल्ड स्टोरेज पर छापा मार दिया। उन्हेल के चौपड़ा धाकड स्कूल के पीछे यह स्टोरेज है। जहां पर 4 चेम्बरों में मावे की पोटलिया रखी हुई है। जिसको लेकर जांच शुरू हो गई है। कार्रवाई के दौरान नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी के अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक मावे के सेम्पल लेने की कार्रवाई शुरू हो गई थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा ने बताया कि ... पूरी जांच होने के बाद ही पता  चलेगा कि ... कितने क्विंटल मावा कोल्ड स्टोरेज में मौजूद है। सेम्पल लिये जायेंगे और फिर आगे नियमानुसार कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (1)

User
Prashant Anjana 3 years ago
WoW. Collector Shabh ko Sadhuwad