अब 3600 किलोग्राम घी पकड़ा...!

ब्रेकिंग न्यूज़

May 16, 2023 - 12:32
0 879

उज्जैन कलेक्टर के निर्देश पर मिलावटखोरों पर कार्यवाही आज फिर हुई।उन्हेल के उसी व्यापारी के एक नए गोदाम पर छापा मारा गया। जहां से 3600 किलोग्राम घी,बगैर ब्रांड का जप्त किया गया।खबर लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के सूत्र बहुत ज्यादा मजबूत है।उनको एक के बाद एक व्यापारी ओम जैन के गोदामों की जानकारी मिल रही हैं।जानकारी मिलते ही वह एडीएम अनुकूल जैन को बता देते है और एडीएम खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा को। जिसके बाद बगैर देर किए तत्काल छापा डल जाता हैं।आज मंगलवार को भी यही हुआ।जिसमे 3600 kg घी पकड़ने में सफलता टीम को मिली

185..डिब्बे मिले
टीम ने जब गोदाम पर छापा मारा तो 185 टीन के डिब्बों में घी मिला। हर डिब्बे में 15 किलो घी है।इसके अलावा प्लास्टिक ,रंग के डिब्बे आदि में 905 किलो घी मिला।कुल मिलाकर 3600 किलो घी है।घी में मिलावट की पूरी संभावना है।सेंपल लिए गए हैं। इसके पहले टीम इसी ओम जैन के यहां 2 बार छापा मार चुकी हैं।
नकली मावा बनाते पकड़ा था और ग्राम इटावा में ओम जैन का नकली मिल्क पाउडर भी टीम ने पकड़ा था। आज घी पकड़ने में सफलता हासिल की है।देखे वीडियो

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User