राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे कलेक्टर ..!

ब्रेकिंग न्यूज़

Jul 15, 2023 - 09:51
Updated: 3 years ago
0 811

उज्जैन। कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने जिले का मान-सम्मान बढ़ा दिया है। तभी तो आगामी 18 जुलाई को उनको दिल्ली बुलाया है। जहां पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा उनको सम्मानित किया जायेगा। इस सम्मान को लेने के लिए कलेक्टर 17 जुलाई की शाम को इंदौर से दिल्ली जायेंगे। 

जनहित के काम जरूरी ... बाकी गैर जरूरी ... इस पर कलेक्टर हमेशा  अमल करते है और अपने मातहतों को भी यही नसीहत देते है। इसका सुखद परिणाम आज सामने आया है। जब देश की राजधानी से यह सूचना आई है। कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम को भारत सरकार किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा ... भूमि प्लेटिनम सम्मान के लिए चुना गया है। यह पुरूस्कार स्वामित्व योजना के तहत अच्छा काम करने वालो को दिया जा रहा है। उज्जैन प्रदेश में ऐसा जिला है जिसमें 500 किसानों को इस योजना का लाभ मिला है। वह भी पिछले 5 महीनों के अंदर।

दोपहर में सम्मान ...

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम को वैसे तो 17 जुलाई को ही राजधानी पहुंचना था। लेकिन सावन माह की सवारी के कारण वह शाम जायेंगे। जिसके चलते वह कार्यक्रम की रिहर्सल में शामिल नहीं होंगे। 18 जुलाई को दोपहर में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों उनको सम्मानित किया जायेगा। विदित रहे कि कलेक्टर ने 5 महीने के अंदर 1 लाख 29 हजार 882 भू अधिकार पत्र देने का रिकार्ड बनाया है। स्मरणीय रहे कि ... हम चुप रहेंगे डॉट-कॉम ने 17 जून को ... इधर सम्मान ... उधर चालान ... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।  

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User