ताला खोल दो... वरना खुद आकर तोड़ दूंगा ... !

Feb 17, 2023 - 23:40
0 317

उज्जैन। विधायक उत्तर इन दिनों खतरनाक मूड में है। तभी तो शुक्रवार की शाम को उन्होंने चेतावनी दे डाली। शिप्रा नदी के तट से। विधायक ने दूरभाष पर सीधे-सीधे कह दिया। मंदिर का ताला खोल दो... वरना खुद सुबह आकर तोड़ दूंगा।

विधायक पारस जैन, दीपोत्सव पर्व की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। शाम करीब 7 से 8 के बीच। जहां पर उनको पार्षद रजत मेहता और योगेश्वरी राठौर ने बताया। चरक अस्पताल के पीछे एक शिव मंदिर है। जहां पर ताला लगा हुआ है। सिविल सर्जन पीएन वर्मा चाबी देने से मना कर रहे है। जबकि कल महाशिवरात्रि है।

मेरी बात कराओं ...

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ... मंदिर पर ताले की खबर ने विधायक को आक्रोश में ला दिया। उन्होंने तत्काल सिविल सर्जन को फोन लगवाया। विधायक ने एक दिन के लिए मंदिर का ताला खोलने के निर्देश दिये। जिस पर शायद सिविल सर्जन ने आना-कानी करी। कोई बहाना लगाया। जिसे सुनकर विधायक श्री जैन ने बोल दिया कि ... ताला खुलवा दो वरना सुबह खुद आकर तोड दूंगा। विधायक की चेतावनी का असर तत्काल नजर आया। 1 घंटे के अंदर ही चाबी पहुंचा दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User