कलेक्टर ने प्रशासक को नोटिस थमाया..!

आखिरकार...

Aug 17, 2022 - 16:03
0 688

उज्जैन।कलेक्टर ने आखिरकार उस मामले में संज्ञान ले लिया।जिसके चलते 18 भाजयुमो कार्यकर्ता और दोनो जिलाध्यक्ष को पद से हटाया गया।इसी मामले में कलेक्टर ने प्रशासक को नोटिस थमाया है।

कार्यालय कलेक्टर के नोटिस से प्रशासक गणेश धाकड़ की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।मामला 10 अगस्त को मंदिर के अंदर घुसने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है।भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का आगमन हुआ था।अंदर घुसने को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने सारे नियम तोड़ दिए थे।कारण मंदिर प्रशासक ने सही समय पर सही व्यव्स्था नही करी थी।जबकि कार्यविभाजन के बाद यह उनकी जिम्मेदारी थी।इसी कारण से कलेक्टर आशीष सिंह ने नोटिस जारी किया है।

3 दिन का समय..
कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में प्रशासक को 3 दिन के अंदर जवाब देने का समय दिया गया है।नोटिस में कार्यविभाजन का उल्लेख करते हुए यह साफ लिखा है कि..जनप्रतिनिधियों और संगठनों के लिए दर्शन व्यवस्था हेतु आपको अधिकृत किया गया था।10 अगस्त को भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के आगमन की जानकारी मंदिर प्रशासक को थी।लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था और प्रवेश को लेकर गड़बड़ी हुई।जो कि प्रशासकीय दायित्वों के प्रति आपकी लापरवाही प्रदर्शित करता है।इसलिए 3 दिन के अंदर कलेक्टर के सामने हाजिर होकर अपना जवाब प्रस्तुत करें,वर्ना यथोचित कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User