असली दोषी कौन है : वीडियों देखकर पता करो ...!

Apr 02, 2024 - 18:29
0 795

उज्जैन। आगजनी कांड में भले ही मंदिर प्रशासक को हटा दिया गया  है। इससे यह संदेश देने में शासन/ प्रशासन सफल रहा है। कार्रवाई होगी और सख्त होगी। लेकिन अभी असली कार्रवाई होना बाकी है। मंदिर के गलियारों में तो यही चर्चा है। भरोसेमंद सूत्र इशारा कर रहे है। अभी आगजनी कांड के असली दोषी की तलाश होना बाकी है।

मंदिर के भरोसेमंद सूत्रों का कहना है। जांच अभी पूरी नहीं हुई है। बात सच भी है। आगजनी से प्रभावित पंडे-पुजारियों के बयान होना बाकी है। जब तक अस्पताल से लौटकर नहीं आते है। तब तक जांच अधूरी है। इन सभी के बयान 2 सदस्यीय जांच समिति लेगी। जिसमें कम से कम 7 से 10 दिन का समय लग सकता है। मगर इस दौरान एक गोपनीय जांच शुरू होने के संकेत मंदिर से मिल रहे है।  चिन्हित करेंगे ... 

मंदिर के गलियारों में चर्चा है। दबी जुबान से हमारे सूत्र भी पुष्टि कर रहे है। आगजनी वाले दिन के फूटेज मंदिर प्रशासन चेक करवा रहा है। जिसमें इस बात पर ज्यादा गौर किया जा रहा है। आखिर आरती के समय किसने सबसे ज्यादा गुलाल उडाया। वीडियो फूटेज देखकर उन सभी को चिन्हित किया जायेंगा। जिसके बाद इन सभी पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन इस मामले को लेकर अत्यधिक गंभीर है। उच्च स्तर से भी संकेत मिल रहे है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। विदित रहे कि अंतरिम रिपोर्ट आने पर कलेक्टर नीरजसिंह ने मंदिर प्रशासक संदीप सोनी को तत्काल हटा दिया था और अतिरिक्त प्रभार मंदिर का मृणाल मीना को दिया है। (देखे वीडियो आगजनी से पहले की आरती का )

 हेल्पलाइन ...

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साफ निर्देश है। शिक्षा माफिया पर नजरे रखकर कड़ी कार्रवाई की जाये। हालांकि यह निर्देश काफी देर से जारी हुए है। मगर अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है। बशर्ते ... कलेक्टर नीरजसिंह एक हेल्पलाइन नम्बर जारी कर दे। इस नम्बर पर किताबे- कापी- यूनिफार्म... आदि को लेकर विशेष दुकान से खरीदने की शिकायते दर्ज हो। मगर यह ख्याल रखना जरूरी होगा। शिकायतकर्ता पालकों से नाम आदि ना पूछा जाये और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाये। तभी प्रशासन शिक्षा माफिया पर अंकुश लगा सकता है। चुप रहेंगे डाटकॉम को कई पालको बताया। अगर हमारी पहचान उजागर हो जाती है तो इसका दण्ड हमारे बच्चों को स्कूल में भुगतना पड़ता है। अगर पहचान गोपनीय रखी जाये तो प्रशासन के पास कई शिकायते पहुंच सकती है। 

What's Your Reaction?

Like Like 23
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User