सहकारिता नेता ने बकी गालियां, उपाध्यक्ष चुपचाप सुनते रहे ...!  

Mar 18, 2023 - 00:35
Updated: 4 years ago
0 883

सहकारिता प्रकोष्ठ के नेता हाथ दिखाकर गाली बकते हुए, साथ में खड़े है मंडल अध्यक्ष घट्टिया

उज्जैन।  भाजपा के नेता दावा करते है। उनकी पार्टी में सभी को सम्मान मिलता है। खासकर अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है। लेकिन 5 दिन पहले एक घटना घटी। जिसमें सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक, खुलकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे है। उनके साथ घट्टिया मंडल के अध्यक्ष भी मौजूद है। जिसको गालियां बकी गई। वह अजा मोर्चा के उपाध्यक्ष है। जिसका वीडियो इन दिनों घट्टिया तहसील में खूब वायरल हो रहा है।

चाल-चरित्र का स्लोगन भाजपा में अकसर सुनने को मिलता है। मगर इस पर अमल करने के बदले, बड़े नेता दादागिरी पर उतर आते है। यह घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। जो चिमनगंज मंडी स्थित स्टेट बैंक के सामने घटित हुई। घट्टिया मंडल अध्यक्ष विश्रामसिंह कराड़ा के साथ दिग्पालसिंह कुमार्डी पहुंचे थे। दिग्पालसिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक है। सूत्र के अनुसार भाजपा अजा मोर्चा उपाध्यक्ष हिन्दू मालवीय, मंडल अध्यक्ष का इंतजार कर रहे थे। तभी यह घटना हुई। सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक ने जिन शब्दों का प्रयोग किया। उन्हें लिखना अमर्यादित माना जाता है। लेकिन यह 100 प्रतिशत सच है कि ... अजा मोर्चा उपाध्यक्ष को जमकर गालियां दी गई। ताज्जुब की बात यह है कि ... मंडल अध्यक्ष श्री कराड़ा ने दिग्पालसिंह को रोका भी नहीं। 1 मिनिट 5 सेकेण्ड का यह वीडियो है। जिसकी शुरूआत में ही लगातार गालियां दी जा रही है। इस दौरान सहकारिता नेता ने डेढछा शब्द का भी उपयोग किया। जिसको लेकर घट्टिया ग्रामीण इलाके में यह चर्चा है कि ... यह एक जातिसूचक शब्द है। मर्यादा को ध्यान में रखते हुए, चुप रहेंगे डॉट कॉम ने वीडियो में अभद्र शब्द को म्यूट कर दिया है। एक जगह यह जरूर सुनाई देगा कि ... घंटा काट लेगा ... ! (देखे वीडियो)

उनसे पूछो ...

वो दरबार है। कुछ भी बोल सकते है। गाली क्यों बकी? यह उनसे ही पूछो। घटना 5 दिन पुरानी है। ऐसा कहना है अजा मोर्चा उपाध्यक्ष हिन्दू मालवीय का। 16 तारीख की रात को चुप रहेंगे डॉट कॉम ने घटना को लेकर उन्हें फोन किया था।

फोटो- दिग्पालसिंह

छोटा भाई है ...

हिन्दू मालवीय मेरा छोटा भाई है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है। कोई गाली नहीं बकी है। ऐसा कहना है सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक दिग्पाल कुमार्डी का। उनका कहना था कि ... वीडियो में डबिंग की गई है। यह बयान उन्होंने 17 तारीख को दोपहर में दूरभाष पर दिया।

संपर्क नहीं हुआ...

मोर्चा उपाध्यक्ष के साथ हुई अभद्रता को लेकर जिलाध्यक्ष अजा मोर्चा पुष्पा चौहान का कहना है। उनको घटना का नहीं पता है। उपाध्यक्ष से बात करके बताती हूं। 16 की रात व 17 की दोपहर में उनका यही जवाब था। उपाध्यक्ष हिन्दू मालवीय से उनका संपर्क दूरभाष पर नहीं हो पा रहा है।

फोटो- बहादुरसिंह

बात करूंगा ...

इस घटना से भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण बहादुरसिंह बोरमुंडला ने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि ... इस तरीके की भाषा का उपयोग करना बिलकुल गलत है। मैं जल्दी ही दोनों को बुलाकर बात करूंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User