ब्रेकिंग न्यूज़ - मुगालते में मत रहना... नंगा कर दूंगा ...!
भाजपा नेताओं का आडियो वायरल
उज्जैन। जिले की तहसील बडऩगर के 2 भाजपा नेताओं का आडियो वायरल हुआ है। जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे को धमकी दे रहे है। वायरल आडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि मुगालते में मत रहना... नंगा कर दूंगा ...!

सुखदेव
यह मामला ग्राम सुवासरा में संचालित होने वाले मध्यांह्न भोजन से जुड़ा है। जिसको लेकर जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुखदेव पाटीदार ने शिकायत की थी। रिद्धि-सिद्धि स्व-सहायता समूह द्वारा बच्चों को भोजन दिया जाता है। उनकी शिकायत पर बीआरसी जांच करने पहुंचे। तभी बडऩगर के भाजपा नेता संजय शर्मा का फोन आया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई नहीं करने की धौंस दी। ऐसा सुखदेव पाटीदार का कहना है। घटना 17 अगस्त की बताई जा रही है। जनपद सदस्य प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नेता ने उनको अपशब्द भी कहे। विदित रहे कि भोजन वितरण की संस्था कांग्रेसी नेता चतरदास बैरागी द्वारा संचालित की जाती है।

संजय शर्मा
तमीज से रह...
जनपद सदस्य प्रतिनिधि ने बताया कि उसी दिन उन्होंने भाजपा नेता संजय शर्मा को फोन किया। यह पूछा कि सुवासरा के मामले में हस्तक्षेप क्यों कर रहे हो। आरोपियों को बचा रहे हो। इस पर दोनों का विवाद हो गया। भाजपा नेता संजय शर्मा ने कह दिया कि ... तमीज से रह... तुम्हारे काका जी का सुवासरा नहीं है। इस बातचीत का आडियो वायरल हुआ है। हमारे पाठक इसे सुन सकते है। इधर... चुप रहेंगे डॉट-कॉम से बातचीत करते हुए श्री पाटीदार ने स्वीकार किया कि 40 सेकेंड का आडियो है। जो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित जिलाध्यक्ष भाजपा बहादुरसिंह बोरमुंडला को लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। इधर इस मामले को लेकर संजय शर्मा ने बताया कि ... जनपद प्रतिनिधि को मर्यादित शब्दों में बात करनी चाहिये। वरिष्ठों का आदर-सम्मान करना चाहिये। अगर गलत शब्दों का प्रयोग करते है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
What's Your Reaction?
Like
25
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)