टिकिट घोषित होते ही, खुद को ' विधायक ' लिखा ...!

Aug 18, 2023 - 02:03
0 1.3k

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी ने मिशन-2023 का श्रीगणेश कर दिया है। 39 प्रत्याशियों की सूची जारी करके। सूची में जिले की 2 सुरक्षित सीट भी शामिल है। घट्टिया और तराना। जिसमें से घट्टिया से घोषित प्रत्याशी ने अभी से ही खुद को 'विधायक' लिखना शुरू कर दिया है। तभी तो भाजपाई बोल रहे है। टिकिट घोषित होते ही, खुद को 'विधायक' लिखा ...!

भाजपा ने गुरूवार को मिशन-2023 के लिए सूची जारी कर दी। जिसमें घट्टिया से सतीश मालवीय और तराना से ताराचंद गोयल को प्रत्याशी बनाया है। दोनों पूर्व विधायक है। इन दोनों प्रत्याशियों को लेकर भाजपा में यह धारणा है। तराना प्रत्याशी सहज-सरल है। वही घट्टिया प्रत्याशी तेज-तर्राट की श्रेणी में आते है। किन्तु दोनों ही पार्टी के प्रति समर्पित है।

मतदान से पहले ...

भाजपा द्वारा सतीश मालवीय को प्रत्याशी बनाये 24 घंटे भी नहीं हुए है। अभी पहले चुनाव प्रचार व रैली का माहौल होगा। घर-घर जाकर वोट मांगने होंगे। उसके बाद मतदान होगा। तब जाकर श्री मालवीय विधायक घोषित किये जायेंगे। लेकिन उनके सोशल मीडिया पेज को अगर देखा जाये। तो यही नजर आयेगा। वह वर्तमान में विधायक है। उनके 23 हजार फालोअर्स है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य है। हालांकि कुछ भाजपा नेता यह भी बोल रहे है। टिकिट घोषित होने के पहले ही, उन्होंने खुद को विधायक घोषित कर रखा था, अपने सोशल मीडिया पेज पर।

लायसेंस नहीं ...

जिला प्रशासन के  खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने गुरूवार को 18 हजार किलोग्राम मावा पकड़ा। मावा असली है या नकली। प्रयोगशाला में जांच के बाद खुलासा होगा। लेकिन यह खुलासा गुरूवार को ही हो गया। ग्राम रूपेटा के जिस कोल्ड स्टोरेज से मावा पकडा गया है। उसके संचालक राजकुमार मोहता के पास लायसेंस ही नहीं है।  कोल्ड स्टोरेज संचालन का। जिसका सीधा मतलब यही है। संचालक को स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक संरक्षण भी हासिल था। तभी तो बगैर लायसेंस के कोल्ड स्टोरेज का संचालन हो रहा था। (देखे वीडियो... खाद्य विभाग की कार्रवाई)।

What's Your Reaction?

Like Like 23
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User