20 में से केवल 5......कैसे होगा विकास...

Aug 22, 2022 - 23:11
0 559

आखिरकार इंतजार के बाद नगर सरकार का अधूरा मंत्रिमंडल आज सामने आ गया।10 सदस्यीय मंत्रिमंडल गठन होना था।जिसके लिए 20 नामो की सूची ऊपर भेजी गई थी।मगर केवल 5 के नाम पर मोहर लग पाई।जिसके चलते भाजपाई यह कहने में नही चूक रहे है कि....20 में केवल 5.....कैसे होगा विकास..!

सबसे पहले संगठन से उपकृत सभी 5 पार्षदों को एमआईसी की बधाई।उम्मीद है कि शहर के विकास में पूरी ईमानदारी से सहयोग करेंगे।गुटबाजी के चक्कर में शहर के विकास की शपथ ली है।इसको नही भूलेंगे।क्योंकि जनता जागरूक है।इस बीच भाजपाई सवाल उठा रहे है?पहली बार देखा महापौर का अधूरा मंत्रिमंडल?इसके पहले हमेशा सभी 10 नामो की घोषणा एक साथ ही हुई है।कभी ऐसा नही हुआ?जबकि शासन का भी नियम यह कहता है कि प्रथम सम्मेलन के बाद 7दिनो के अंदर एमआईसी का गठन हो जाना चाहिए।उस नियम के पालन में वैसे ही देर हुई,उस पर भी कोढ़ में खाज वाली बात यह है कि..अधूरी एमआईसी का गठन हुआ है।

20 में से 5..

अंदर खाने की खबर है कि भाजपा संगठन ने 10 पद के बदले 20 नामो की संतुलित सूची भोपाल भेजी थी।सब नाम ऊपर से फाइनल होने थे।मगर खींचतान के बाद 5 नाम ही फाइनल हो पाए।इसके पीछे क्या कारण होगा?यह भाजपा में चल रही बाते,गुटबाजी की तरफ इशारा है।भाजपा में यह चर्चा आम है कि जब तक उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव नही चाहेंगे,तब तक बाकी के 5 नामो पर मोहर नही लगने वाली।इस 5 में 2 नाम दक्षिण की पसंद के है।बाकी के नाम भी दक्षिण से ही तय होंगे।इसलिए बाकी 5 पदो के लिए कुछ समय इंतजार करना होगा!

गाल , लाल होते ही गायब...

बाबा महाकाल की शाही सवारी में एक घटना हुई हैं।रामानुज कोट की घटना है।समय 5 से 6 के बीच का है।एक अधिकारी भीड़ को हटा रहे थे।पॉइंट पर तैनात अधिकारी उनको पहचाने नही।इसलिए भीड़ हटा रहे अधिकारी को पीछे से पकड़ा..आगे घुमाया..और एक थप्पड़ रसीद कर दिया।जब तक सुरक्षा कर्मी यह बताते कि भीड़ हटाने वाले अधिकारी ही है,तब तक कांड हो चुका था।इधर अपना गाल,लाल होते ही अधिकारी ,ने बेरिकेड्स को कूदा और गायब हो गए।5 सेकेंड में तमाशा हो गया।किसी को नही पता चला कि पिटने और पीटने वाला कौन हैं।मगर सुरक्षा कर्मी इसकी चर्चा करते नजर आए।

What's Your Reaction?

Like Like 23
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User