सिंहस्थ मेला कार्यालय ’तत्काल’ खाली करो....

ब्रेकिंग न्यूज़

Dec 23, 2023 - 08:08
Updated: 3 years ago
0 1.3k

अघोषित तरीके से मेला कार्यालय पर कब्जा करने वाले आयुक्त उज्जैन संभाग को निर्देश मिले हैं। तत्काल मेला कार्यालय खाली करो और संकुल कार्यालय में अपना ऑफिस शिफ्ट करो।यह फरमान सीधे राजधानी से आया है।जिसके बाद आयुक्त उज्जैन संभाग कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है |

राजधानी के सूत्रों का कहना है कि यह आदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिया है।प्रभारी आयुक्त ,कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम को शुक्रवार की शाम को फोन आया था।इन दिनों आयुक्त संदीप गोयल अवकाश पर है।प्रभारी आयुक्त ने डीसीआर रंजीत कुमार को राजधानी से मिले निर्देश से रात को ही अवगत करा दिया।


दौरा...
रात को मिले निर्देश के बाद आज 12 बजे आयुक्त कार्यालय सचेत हुआ। अपर आयुक्त राजेश बाथम ने अपनी टीम के साथ दौरा किया।उन्होंने संकुल के तीसरे और दूसरे तल का निरीक्षण किया।आयुक्त कार्यालय कहा शिफ्ट किया जाए? इसकी व्यवस्था को देखा।उन्होंने संकुल के सामने बन रही नई तहसील बिल्डिंग को भी देखा।मगर इस बिल्डिंग के तैयार होने में अभी 60 दिन का समय है।

कब्जा..
विदित रहे कि विक्रमादित्य संकुल कार्यालय का शुभारंभ  29 मई 2022 में हुआ था।तब यही निर्देश थे कि सभांग आयुक्त ,कलेक्टर और तहसील कार्यालय एक ही बिल्डिंग में रहेंगे।मगर तत्कालीन आयुक्त संदीप यादव ने अपना कार्यालय ,सिंहस्थ मेला कार्यालय में शिफ्ट कर लिया था।यह अघोषित कब्जा था।आलाधिकारी के समक्ष सभी चुप रहे ।अब अगर आयुक्त कार्यालय संकुल में शिफ्ट होता है?तो कलेक्टर कार्यालय द्वितीय मंजिल पर शिफ्ट होगा

What's Your Reaction?

Like Like 29
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User